सरबरपुर में लोगों के बीच कंबल वितरित

नानपुर : प्रखंड की गौरी पंचायत के सरबरपुर गांव निवासी मुन्ना के आवास पर बुधवार को एक सादे समारोह का आयोजन कर इस्तेयाक अहमद की ओर से गरीबों के बीच कंबल का वितरण किया गया. पंचायत के विभिन्न गांवों के करीब पांच सौ लोगों को कंबल का लाभ मिला. विधायक डॉ रंजू गीता ने कंबल […]

नानपुर : प्रखंड की गौरी पंचायत के सरबरपुर गांव निवासी मुन्ना के आवास पर बुधवार को एक सादे समारोह का आयोजन कर इस्तेयाक अहमद की ओर से गरीबों के बीच कंबल का वितरण किया गया. पंचायत के विभिन्न गांवों के करीब पांच सौ लोगों को कंबल का लाभ मिला. विधायक डॉ रंजू गीता ने कंबल वितरण का शुभारंभ किया.

मौके पर विधायक ने इस्तेयाक अहमद की प्रशंसा की और कहा कि हर व्यक्ति को जहां तक संभव हो सके, गरीबों की सेवा करनी चाहिए. मौके पर मो सालिक, मो दुलारे, दिलशाद, हयातुस सालेहिन, शबनम कुमारी व अमजद कुमार समेत अन्य मौजूद थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >