70th BPSC Result: शिवहर के अबू जरशैबान बने BDO, IIT से प्रशासनिक सेवा तक का प्रेरक सफर

70th BPSC Result में शिवहर के डुमरी कटसरी प्रखंड के नयागांव निवासी अबू जरशैबान ने 910वीं रैंक हासिल कर BDO पद पर चयन प्राप्त किया है. IIT धनबाद से पढ़ाई करने के बाद उन्होंने नौकरी छोड़कर प्रशासनिक सेवा की तैयारी की थी.

शिवहर डुमरी कटसरी से सुजीत कुमार की रिपोर्ट

70th BPSC Result: डुमरी कटसरी प्रखंड के नयागांव पंचायत निवासी अबू जरशैबान ने बिहार लोक सेवा आयोग (BPSC) की 70वीं संयुक्त प्रतियोगिता परीक्षा में सफलता हासिल कर अपने परिवार और क्षेत्र का नाम रोशन किया है. उन्होंने 910वीं रैंक प्राप्त करते हुए प्रखंड विकास पदाधिकारी (BDO) पद पर चयन हासिल किया है.

अबू जरशैबान नयागांव पंचायत के पूर्व मुखिया गुड्डू बाबू (एम.डी. अशफाक) के पुत्र हैं. उनकी सफलता से पूरे क्षेत्र में खुशी का माहौल है.

IIT धनबाद तक का तय किया सफर

अबू जरशैबान बचपन से ही पढ़ाई में मेधावी रहे हैं. उच्च शिक्षा के लिए उन्होंने कोटा जाकर JEE Advanced की तैयारी की और सफलता प्राप्त कर IIT धनबाद में प्रवेश हासिल किया.

IIT धनबाद से शिक्षा पूरी करने के बाद उन्होंने निजी क्षेत्र में अपने करियर की शुरुआत की और आदित्य बिड़ला ग्रुप में नौकरी करने लगे.

यह भी पढ़ें: 70th BPSC Result: रेलवे प्वाइंटमैन से DSP बने राजू कुमार, सेल्फ स्टडी से हासिल की सफलता

नौकरी छोड़कर शुरू की प्रशासनिक सेवा की तैयारी

कॉरपोरेट क्षेत्र में नौकरी के बावजूद उनका सपना प्रशासनिक सेवा में जाने का था. इसी लक्ष्य को ध्यान में रखते हुए उन्होंने नौकरी से इस्तीफा दिया और दिल्ली जाकर यूपीएससी एवं बीपीएससी की तैयारी शुरू की.

लगातार अध्ययन, अनुशासन और दृढ़ संकल्प के साथ उन्होंने अपनी तैयारी जारी रखी और आखिरकार 70वीं बीपीएससी परीक्षा में सफलता हासिल कर BDO पद प्राप्त किया.

माता-पिता की प्रेरणा बनी सफलता की ताकत

अबू जरशैबान ने अपनी सफलता का श्रेय अपने माता-पिता को दिया है. उनके पिता एम.डी. अशफाक और माता सजदा खातून ने हर कदम पर उनका हौसला बढ़ाया और आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया.

परिजनों का कहना है कि उन्होंने हमेशा मेहनत और ईमानदारी को प्राथमिकता दी, जिसका परिणाम आज पूरे परिवार के सामने है.

यह भी पढ़ें: 70th BPSC Result: कोटवा के निशांत कुमार बने टैक्स कमिश्नर, क्षेत्र में खुशी की लहर

युवाओं के लिए बने प्रेरणा

अबू जरशैबान की सफलता क्षेत्र के युवाओं के लिए प्रेरणा बन गई है. उनकी उपलब्धि यह संदेश देती है कि सही दिशा, निरंतर मेहनत और मजबूत संकल्प के साथ किसी भी लक्ष्य को हासिल किया जा सकता है.

ग्रामीणों और शुभचिंतकों ने उन्हें बधाई देते हुए उज्ज्वल भविष्य की कामना की है.

यह भी पढ़ें: 70th BPSC Result: मुजफ्फरपुर की जया कुमारी बनीं DSP, सफलता की लगाई हैट्रिक

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Sarfaraz Ahmad

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >