मुकेश पाठक के तीन सहयोगी गिरफ्तार

शिवहर : सीतामढ़ी व शिवहर पुलिस के संयुक्त अभियान में मुकेश पाठक के लाइनर समेत तीन को गिरफ्तार किया गया है. इन्हें सुपरवाइजर हत्याकांड में पकड़ा गया है. एसपी स्वप्नाजी मेश्रम ने बताया कि पुलिस ने इस मामले में लक्षमनिया टोला ताजपुर निवासी ओमप्रकाश सिंह, सीतामढ़ी के कोइली नानपुर निवासी अंचल झा व सैदपुर थाना […]

शिवहर : सीतामढ़ी व शिवहर पुलिस के संयुक्त अभियान में मुकेश पाठक के लाइनर समेत तीन को गिरफ्तार किया गया है. इन्हें सुपरवाइजर हत्याकांड में पकड़ा गया है. एसपी स्वप्नाजी मेश्रम ने बताया कि पुलिस ने इस मामले में लक्षमनिया टोला ताजपुर निवासी ओमप्रकाश सिंह, सीतामढ़ी के कोइली नानपुर निवासी अंचल झा व सैदपुर थाना क्षेत्र के माने चौक निवासी टुन्ना झा उर्फ चंद्रकेतु झा को गिरफतार किया है.

एसपी ने बताया कि दो दिसंबर को टेक्नो पावर बिजली कंपनी के सुपरवाइजर राजेंद्र प्रसाद सिंह की हत्या की गयी थी. वे उत्तर प्रदेश के आजमगढ़ के रहनेवाले थे. इसमें इन लोगों ने भूमिका निभायी थी. इनके पास से हत्याकांड के दौरान बातचीत के लिए प्रयोग किये गये मोबाइल व एक बाइक जब्त की गयी है. पुलिस अधिकारियों
मुकेश पाठक के
कहना है कि दरभंगा के इंजीनियर हत्याकांड में भी इनकी संलिप्तता से इनकार नहीं किया जा सकता है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >