एसपी ने जिले के थानों को किया अलर्ट

शिवहर : एसपी स्वपना जी मेश्राम ने कहा कि मुकेश पाठक द्वारा दरभंगा में घटना को अंजाम देने के बाद शिवहर से सटे सीमा पर पुलिस की तैनाती की गई है. सघन वाहन चेकिंग अभियान चलाया जा रहा है. सभी थानों को अलर्ट कर दिया गया है. उन्होंने कहा कि अपराधियों पर चौकस नजर रखी […]

शिवहर : एसपी स्वपना जी मेश्राम ने कहा कि मुकेश पाठक द्वारा दरभंगा में घटना को अंजाम देने के बाद शिवहर से सटे सीमा पर पुलिस की तैनाती की गई है. सघन वाहन चेकिंग अभियान चलाया जा रहा है. सभी थानों को अलर्ट कर दिया गया है. उन्होंने कहा कि अपराधियों पर चौकस नजर रखी जा रही है.

वही, विभिन्न कांडों के आरोपी, वारंटी की गिरफ्तारी अभियान तेज कर दिया गया है. कहा कि सुपरवाइजर हत्याकांड का अनुसंधान अंतिम चरण में है. शीघ्र परिणाम सामने आ जाएगा.

सघन वाहन चेकिंग अभियान
शिवहर. नगर थाना पुलिस द्वारा नगर के पुराना डीएम आवास के समीप
सघन वाहन चेकिंग अभियान चलाया गया. इसमेें सैकड़ों वाहनों की चेकिंग की गई. पुलिस के इस कार्रवाई से अपराधियों में हड़कंप है. अनि रामाशंकर साह पुलिस बल के साथ सघन वाहन चेकिंग में गतिशील रहे. वाहन चेकिंग अभियान एसपी स्वपना जी मेश्राम के निर्देश के आलोक में चलाया जा रहा है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >