गुरुवार को लगेगा जनता दरबार

पुपरी : प्रखंड कार्यालय में मंगलवार को जनता दरबार नहीं लगाया गया. बीडीओ भी मुख्यालय में नहीं थे. मोबाइल परसंपर्क करने पर बीडीओ विनीत कुमार सिन्हा ने बताया कि वे पंचायत चुनाव के काम से पटना में हैं. जनता दरबार के संबंध में बताया कि गुरुवार को आयोजन किया जायेगा. बैरगनिया. प्रखंड मुख्यालय में बीडीओ […]

पुपरी : प्रखंड कार्यालय में मंगलवार को जनता दरबार नहीं लगाया गया. बीडीओ भी मुख्यालय में नहीं थे. मोबाइल परसंपर्क करने पर बीडीओ विनीत कुमार सिन्हा ने बताया कि वे पंचायत चुनाव के काम से पटना में हैं. जनता दरबार के संबंध में बताया कि गुरुवार को आयोजन किया जायेगा.

बैरगनिया. प्रखंड मुख्यालय में बीडीओ आशुतोष आनंद के नहीं रहने के चलते जनता दरबार नहीं लगा. नंदवारा के रंजीत पासवान व मुसाचक के रमेश यादव समेत अन्य लोग प्रखंड कार्यालय से बैरंग लौट गये. वे लोग दाखिल-खारिज नहीं होने की शिकायत करने आये थे.

चोरौत. प्रखंड सह अंचल कार्यालय में जनता दरबार लगाया गया. मात्र दो आवेदक पहुंच सके. एक ने सामुदायिक भवन के निर्माण में बाधा उत्पन्न करने तो दूसरे ने आग लगने से हुई क्षति को ले अनुदान का आवेदन दिया. दोनों को उचित कार्रवाई का आश्वासन दिया गया. मौके पर सीओ राजेंद्र पाठक, बीएओ उमेश प्रसाद सिंह व कर्मी अशोक सिंह समेत अन्य मौजूद थे.

परसौनी. जनता दरबार को लेकर सुबह से ही प्रखंड कार्यालय में लोग जमा होने लगे थे. बीडीओ केके सिंह के मुख्यालय में नहीं रहने के चलते लोग निराश होकर लौट गये. भुल्ली गांव के 77 वर्षीय मो. आमीर को राशनकार्ड नहीं मिला है. वे इसी काम से बीडीओ से मिलने आये थे. वीणा देवी, शिवरती देवी व रामप्रीत राय समेत अन्य लोग अलग-अलग काम से आये थे. प्रधान लिपिक ओमप्रकाश गुप्ता ने बताया कि साहब जिला की एक बैठक में गये हुए हैं. प्रमुख रेणु देवी ने बताया कि यहां बीडीओ का जनता दरबार लगता ही नहीं है. उन्हें जनता दरबार के बारे में कोई सूचना भी नहीं दी जाती. बीडीओ के यहां से बराबर नदारद रहने के चलते कर्मी भी समय पर नहीं आते है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >