शिवहर व जाले के बीच हुआ क्रिकेट का उद्घाटन मैच

पुपरी : स्थानीय राजबाग खेल मैदान में रविवार को शहीद भगत सिंह ड्यूज बॉल क्रिकेट प्रतियोगिता शुरू हुआ, जिसका उद्घाटन मुख्य अतिथि सह थानाध्यक्ष विवेक कुमार जायसवाल ने बैटिंग व फीता काट कर किया. बाद में खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त किया. थानाध्यक्ष ने खिलाड़ियों को खेल भावना व अनुशासन में रह कर खेलने की अपील […]

पुपरी : स्थानीय राजबाग खेल मैदान में रविवार को शहीद भगत सिंह ड्यूज बॉल क्रिकेट प्रतियोगिता शुरू हुआ, जिसका उद्घाटन मुख्य अतिथि सह थानाध्यक्ष विवेक कुमार जायसवाल ने बैटिंग व फीता काट कर किया.

बाद में खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त किया. थानाध्यक्ष ने खिलाड़ियों को खेल भावना व अनुशासन में रह कर खेलने की अपील की.

उन्होंने इस बात पर प्रसन्नता व्यक्त की कि 10 वर्षों के बाद पुपरी शहर में ड्यूज बॉल प्रतियोगिता का आयोजन किया गया है.
शिवहर व जाले में मैच : उद्घाटन मैच शिवहर व जाले की टीम खेला गया. टॉस जीत कर शिवहर की टीम पहले बल्लेबाजी करने का निर्णय लिया. मौके पर अतुल कुमार ने पुपरी के युवाओं में खेलकूद की भावना पैदा करने के लिए आगे भी प्रतियोगिताओं का आयोजन कराने की बात कही.
मौके पर दीप मोहन प्रसाद, सुनील कुमार बुवना, अनुपम कुमार बमबम, धनंजय चौधरी, मो नेहाल, मो रेहान इलाही, तनोज कुमार, नवीन कुमार लड्डू, इंद्र कुमार, दीपक राज, सुभाष कुमार व रॉकी कुमार समेत अन्य मौजूद थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >