तालाब में दो किशोरों की डूबने से मौत

शिवहर : शिवहर जिला के नगर थानांतर्गत चुहरा मुहल्ला स्थित एक तालाब में शनिवार को नहाने के दौरान दो बच्चों की डूबने से मौत हो गयी. थाना अध्यक्ष सुजीत कुमार ने बताया कि मृतक किशोरों में दिवंगत राजेश कुमार के पुत्र अंकित कुमार (12) और राजकुमार के पुत्र शिवम कुमार (13) शामिल हैं. उन्होंने आगे […]

शिवहर : शिवहर जिला के नगर थानांतर्गत चुहरा मुहल्ला स्थित एक तालाब में शनिवार को नहाने के दौरान दो बच्चों की डूबने से मौत हो गयी. थाना अध्यक्ष सुजीत कुमार ने बताया कि मृतक किशोरों में दिवंगत राजेश कुमार के पुत्र अंकित कुमार (12) और राजकुमार के पुत्र शिवम कुमार (13) शामिल हैं. उन्होंने आगे बताया कि ये तीन अन्य बच्चों के साथ नहाने के लिए पास के तालाब में गये थे. बाकी अन्य तीन बच्चे तालाब से नहा कर बाहर निकल गये थे.
लेकिन अंकित और शिवम गहरे पानी में जाने से डूब गये. सुजित ने बताया कि दोनों मृतक बच्चों का शव तालाब से बाहर निकाल लिया गया है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >