डायन कह कर मैला पिलाया, प्राथमिकी दर्ज

बोखड़ा : बोखड़ा गांव निवासी जिलेशा खातून ने नानपुर थाना में एक प्राथमिकी दर्ज करा कर गांव के मो शमीम, मो गुलाब, मो नौसाद, शकीला खातून, मुन्नी खातून व टुन्नी खातून को आरोपित किया है. प्राथमिकी में जिलेशा ने बताया है कि गुरुवार को 10 बजे आरोपित उसके घर पर आया और गाली-गलौज करते हुए […]

बोखड़ा : बोखड़ा गांव निवासी जिलेशा खातून ने नानपुर थाना में एक प्राथमिकी दर्ज करा कर गांव के मो शमीम, मो गुलाब, मो नौसाद, शकीला खातून, मुन्नी खातून व टुन्नी खातून को आरोपित किया है. प्राथमिकी में जिलेशा ने बताया है कि गुरुवार को 10 बजे आरोपित उसके घर पर आया और गाली-गलौज करते हुए कहने लगा कि वह डायन, उसके बच्चे के साथ जादू-टोना करती है और जबरन उसे मैला पिला दिया.

घर में घुसकर की छेड़खानी

इधर, मुन्नी खातून के आवेदन पर एक प्राथमिकी दर्ज की गयी, जिसमें मुन्नी ने बताया कि ग्रामीण आलमगीर, मो उजाले व अब्दुल कलाम समेत चार लोगों ने उसके घर में घुस कर छेड़खानी करने लगा. विरोध करने पर धारदार हथियार से मारपीट कर जख्मी कर दिया.

नाबालिग छात्र का अपहरण

उधर, चकौती निवासी कला देवी ने एक प्राथमिकी दर्ज कर अपने 13 वर्षीया नाबालिग पुत्री का अपहरण हो जाने की बात कही है. बताया है गत 29 मई को उसकी बेटी ट्यूशन पढ़ने जा रही थी. इसी बची मानिकपुर व चकौती गांव के बीच वीरेंद्र सहनी व इंदल सहनी ने उसके बेटी का अपहरण कर लिया.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >