दुकान में आग लगने से दस लाख की क्षति

किराना दुकान में शॉट सर्किट से लगी आग शिवहर : नगर के गुदरी बाजार स्थित अरविंद किराना दुकान में आग लगने से करीब दस लाख के क्षति का अनुमान है. बताया जाता है कि बुधवार की रात करीब 11 बजे दुकान में आ लग गयी. देखते-देखते लपटें तेज होती गयी. इसके पूर्व की आग पर […]

किराना दुकान में शॉट सर्किट से लगी आग
शिवहर : नगर के गुदरी बाजार स्थित अरविंद किराना दुकान में आग लगने से करीब दस लाख के क्षति का अनुमान है. बताया जाता है कि बुधवार की रात करीब 11 बजे दुकान में आ लग गयी. देखते-देखते लपटें तेज होती गयी. इसके पूर्व की आग पर काबू पाया जाता, दुकान में रखा किराना समान धू-धू कर जलने लगा. लोगों ने इसकी सूचना फायर ब्रिगेड के टीम को दी.
फायर ब्रिगेड की टीम ने घटना स्थल पर पहुंच कर आग पर काबू पा लिया. तब तक काफी क्षति हो चुकी थी. जिला अगिAशामक पदाधिकारी अजरुन सिंह ने बताया कि इस घटना में करीब दस लाख की सामाग्री जलने का अनुमान है. शॉट-सर्किट से आग लगने की बात कही जा रही है. दुकान मालिक सह शिवहर निवासी अरविंद कुमार हैं.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >