युवती को पुलिस ले गयी कोर्ट

बोखड़ा : रविवार होने के कारण कमरे आरा का कोर्ट में 164 का बयान नहीं हो सका. पुलिस उसे लेकर थाना लौट आयी. सोमवार को उसे फिर कोर्ट ले जाया गया है. बता दें कि रून्नीसैदपुर पुलिस ने प्रेमी युगल अकबर व कमरे आरा को पकड़ कर नानपुर थाना पुलिस के हवाले कर दिया था. […]

बोखड़ा : रविवार होने के कारण कमरे आरा का कोर्ट में 164 का बयान नहीं हो सका. पुलिस उसे लेकर थाना लौट आयी. सोमवार को उसे फिर कोर्ट ले जाया गया है. बता दें कि रून्नीसैदपुर पुलिस ने प्रेमी युगल अकबर व कमरे आरा को पकड़ कर नानपुर थाना पुलिस के हवाले कर दिया था.
अकबर रून्नीसैदपुर प्रखंड के मेहसौल गांव का तो कमरे आरा बोखड़ा प्रखंड के पतनुका गांव की है. थाना में अवर निरीक्षक अभयनंदन की मौजूदगी में कमरे आरा ने बताया कि वे दोनों बालिग हैं.
हम दोनों शादी करेंगे. हाजत में बंद प्रेमी अकबर का ढाढ़स बढ़ाते हुए कमरे आरा ने कहा कि चिंता न करे, वह उसके साथ है. बताया कि पुलिस से किसी तरह की कोई शिकायत नहीं है. वह कोर्ट में भी प्रेम होने की बात स्वीकार करेगी. अवर निरीक्षक ने बताया कि 164 के बयान के बाद कोर्ट के आदेश पर आगे की कार्रवाई की जायेगी.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >