शिवहर : दाखिल-खारिज के लिए घूस लेते अंचल निरीक्षक धराया

शिवहर : दाखिल-खारिज करने के लिए नौ हजार रुपये घूस लेते तरियानी अंचल में कार्यरत अंचल निरीक्षक ईश्वर चंद्र प्रसाद सिंह को निगरानी की टीम ने गिरफ्तार किया. निगरानी के डीएसपी विमलेंदु वर्मा के नेतृत्व में पटना से गयी टीम ने उन्हें उनके कार्यालय से नौ हजार घूस लेते पकड़ा. निगरानी डीएसपी ने बताया कि […]

शिवहर : दाखिल-खारिज करने के लिए नौ हजार रुपये घूस लेते तरियानी अंचल में कार्यरत अंचल निरीक्षक ईश्वर चंद्र प्रसाद सिंह को निगरानी की टीम ने गिरफ्तार किया. निगरानी के डीएसपी विमलेंदु वर्मा के नेतृत्व में पटना से गयी टीम ने उन्हें उनके कार्यालय से नौ हजार घूस लेते पकड़ा. निगरानी डीएसपी ने बताया कि तरियानी थाने के नरवारा निवासी परिवादी राजा राम सिंह ने पत्नी गौरी देवी के नाम ने पौने नौ डिसमिल जमीन खरीदी थी. इसके दाखिल-खारिज के लिए उसने आवेदन दिया.
उसके बाद कार्य की प्रगति के लिए आवेदक ने अंचल निरीक्षक से संपर्क किया. अंचल निरीक्षक ने दस हजार रुपये रिश्वत की मांग की. आवेदक ने अपने को गरीब बताते हुए रकम कम करने की बात कही. उसके बाद नौ हजार पर बात तय हुई. आवेदक रिश्वत देना नहीं चाहता था. उसने निगरानी विभाग से संपर्क किया. गिरफ्तार अंचल निरीक्षक ईश्वर चंद्र सिंह 31 जनवरी को सेवानिवृत्त होनेवाले थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >