जर्जर सड़क पर श्रद्धालुओं का पैदल चलना दुष्कर

शिवहर : जिला में प्रलयंकारी बाढ़ के बाद अब जर्जर सड़क पर लोगों को पैदल चलना मुश्किल हो गया है. सावन के प्रथम सोमवारी को लेकर श्रद्धालुओं को एनएच 104 के मुख्य पथ शिवहर से देकुली धाम और धनकौल से बाबा भुवनेश्वर नाथ देकुली धाम मंदिर पर पहुंचने में काफी परेशानियों का सामना करना पड़ […]

शिवहर : जिला में प्रलयंकारी बाढ़ के बाद अब जर्जर सड़क पर लोगों को पैदल चलना मुश्किल हो गया है. सावन के प्रथम सोमवारी को लेकर श्रद्धालुओं को एनएच 104 के मुख्य पथ शिवहर से देकुली धाम और धनकौल से बाबा भुवनेश्वर नाथ देकुली धाम मंदिर पर पहुंचने में काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है.

बाढ़ और बारिश के बाद धनकौल से देकुली धाम और रसीदपुर के पास बने डायवर्सन, महनद पुल के पास बने डायवर्सन व कमरौली के पास बने डायवर्सन जर्जर हो गया है.जिसके कारण शिव भक्तों को आवागमन में काफी परेशानी हो रही है. कई बाइक सवार डायवर्सन में गिर कर चोटिल हो गए. जिसके कारण श्रद्धालुओं में रोष प्रकट किया है. साथ ही श्रद्धालुओं ने जिला प्रशासन से जर्जर सड़क को मरम्मती कराने की मांग की है.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar digital desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >