शिवहर में स्टेशनरी व्यवसायी की गोली मार कर हत्या

डुमरी कटसरी(शिवहर) : श्यामपुर भटहा थाना क्षेत्र के फुलकाहा मध्य विद्यालय के पास मंगलवार की देर शाम रामवन निवासी स्टेशनरी व्यवसायी राजीव कुमार की गोली मार कर हत्या कर दी गयी. घटना में बाइक पर बैठे एसबीआई के ग्राहक सेवा केंद्र के संचालक बहुआरा निवासी विनय पंडित बाल-बाल बच गये. घटना को उस समय अंजाम […]

डुमरी कटसरी(शिवहर) : श्यामपुर भटहा थाना क्षेत्र के फुलकाहा मध्य विद्यालय के पास मंगलवार की देर शाम रामवन निवासी स्टेशनरी व्यवसायी राजीव कुमार की गोली मार कर हत्या कर दी गयी. घटना में बाइक पर बैठे एसबीआई के ग्राहक सेवा केंद्र के संचालक बहुआरा निवासी विनय पंडित बाल-बाल बच गये. घटना को उस समय अंजाम दिया गया जब दोनों एक ही बाइक पर सवार होकर घर लौट रहे थे. इसी दौरान फुलकाहा मध्य विद्यालय के पास दो बाइक पर सवार चार अपराधियों ने उन्हें घेर लिया व फायरिंग कर दी. घटना के बाद अपराधी मौके से भाग निकले. विनय किसी तरह जान बचाकर भागे. फायरिंग की

शिवहर में स्टेशनरी
आवाज सुनकर स्थानीय लोग मौके पर पहुंचे व घायल राजीव को एसकेएमसीएच ले गये, जहां उनकी मौत हो गयी.
बताया जाता है कि दुकान बंद करने के बाद विनय पंडित के साथ राजीव शिवहर से रामवन लौट रहा था. विनय के पास ग्राहक सेवा केंद्र का पैसा था. एसपी संतोष कुमार ने बताया कि रामवन बाजार में मृतक स्टेशनरी की दुकान चलाता था. घटना लूट के कारण हुई या पुरानी रंजिश इसका पता नहीं चल पाया है. विनय पंडित के बयान के बाद ही मामला स्पष्ट हो पायेगा. थानाध्यक्ष सुजीत कुमार ने घटनास्थल का जायजा लिया. उन्होंने कहा कि पुलिस अपराधियों के संभावित ठिकानों पर छापेमारी कर रही है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >