ठिकहा में अधिकांश उपभोक्ता बांस व बल्ला के सहारे जलाते हैं बिजली

शिकायत करने पर मिलता है आश्वासन, नहीं होती कार्रवाई नानपुर : सरकार की ओर से विद्युत व्यवस्था को सुदृढ़ करने की तमाम कोशिशों के बावजूद प्रखंड के विभिन्न गांवों में अब भी विद्युत उपभोक्ता बांस-बल्ले के सहारे विद्युत तार ले जा कर बिजली का उपयोग कर रहे हैं. प्रखंड के मझौर पंचायत के ठिकहा गांव […]

शिकायत करने पर मिलता है आश्वासन, नहीं होती कार्रवाई

नानपुर : सरकार की ओर से विद्युत व्यवस्था को सुदृढ़ करने की तमाम कोशिशों के बावजूद प्रखंड के विभिन्न गांवों में अब भी विद्युत उपभोक्ता बांस-बल्ले के सहारे विद्युत तार ले जा कर बिजली का उपयोग कर रहे हैं.
प्रखंड के मझौर पंचायत के ठिकहा गांव निवासी मेराज मेराज बिहारी ने बताया कि अब भी उनके गांव में पोल व तार की व्यवस्था ठीक नहीं किया गया है. लोग बांस-बल्ला के सहारे बिजली जला रहे हैं. वहीं, पप्पू कुमार ने बताया कि एक ओर सरकार की ओर से केरोसिन बंद कर दी गयी है व दूसरी ओर बिजली की सुविधा भी नहीं दे रही है.
केरोसिन व बिजली के अभाव में गरीब तबके के लोग अंधेरे में जीने को विवश हैं. वहीं, इस बाबत मुखिया मो सऊद ने बताया कि उनके पंचायत के तीन गांव के अधिकांश लोग बिजली की सुविधा से वंचित हैं. विभागीय अधिकारी को शिकायत करने पर आश्वासन तो मिलता है, पर कोई कार्रवाई नहीं होती है.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar digital desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >