नानपुर में 35 किलोमीटर मानव शृंखला का लक्ष्य

बीडीओ की अध्यक्षता में आशा व साक्षरता कर्मियों की हुई बैठक नानपुर : प्रखंड मुख्यालय स्थित नव निर्मित सभाकक्ष में 21 जनवरी को बाल विवाह एवं दहेज प्रथा अभियान के समर्थन में आयोजित होने वाली मानव शृंखला की तैयारी के लिए आशा एवं साक्षरताकर्मी की आवश्यक बैठक बीडीओ प्रदीप कुमार की अध्यक्षता में मंगलवार को […]

बीडीओ की अध्यक्षता में आशा व साक्षरता कर्मियों की हुई बैठक

नानपुर : प्रखंड मुख्यालय स्थित नव निर्मित सभाकक्ष में 21 जनवरी को बाल विवाह एवं दहेज प्रथा अभियान के समर्थन में आयोजित होने वाली मानव शृंखला की तैयारी के लिए आशा एवं साक्षरताकर्मी की आवश्यक बैठक बीडीओ प्रदीप कुमार की अध्यक्षता में मंगलवार को हुई.
इस दौरान कार्यक्रम समन्वयक ने कहा कि मानव शृंखला में प्रखंड के सभी 17 पंचायतों में बनाना हैं, जिसकी कुल लंबाई की लक्ष्य 35 किलोमीटर है. इसमें शामिल होने के लिए व्यापक प्रचार-प्रसार करने का निर्देश दिया गया. बीसीएम मंजीत झा ने कहा कि आशा कार्यकर्ता अपने- अपने पोषक क्षेत्र में घर- घर जाकर मानव शृंखला की जानकारी देकर जागरूक करें.
उन्होंने प्रखंड के सभी पंचायतों में आशा को नोडल अधिकारी बना कर इनके नेतृत्व में कार्य करने का निर्देश दिया. कहा, 12 जनवरी को पंचायत भवन में मुखिया की अध्यक्षता में बैठक आयोजित होगी, जिसमें सभी कर्मी शामिल होंगे. बैठक में आशा झा, मालती कुमारी, इंदु देवी, रेणु कुमारी, अंजू कुमारी, मंजू कुमारी, पूनम देवी, कमलेश महतो, राजनारायण पासवान, शकील अहमद नेहाल खां, नागेंद्र रजक, जुली खानम, जकी अहमद, मतीन अशरफ, सबीर, एजाज अहमद व मुकेश कुमार समेत सभी साक्षरता कर्मी एवं आशा कार्यकर्ता मौजूद थी.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar digital desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >