घटना. क्रिकेट टूनामेंट के फाइनल के दौरान दोनों टीमें आपस में भिड़ीं
शिवहर : स्थानीय नबाव उच्च विद्यालय में आयोजित स्वर्गीय अरविंद झा शिक्षक स्मृति क्रिकेट टूर्नामेंट का फाइनल मैच आपसी विवाद के कारण बिना फैसला के ही स्थगित हो गया.
इस दौरान तरियानी टाइगर्स व नगर स्टार्स के खिलाड़ियों के बीच जमकर मारपीट हुई. जिससे पूरा नबाव उच्च विद्यालय परिसर रणक्षेत्र में तब्दील रहा. डंडा, थप्पड़, मुक्केबाजी से मैदान में अफरातफरी का माहौल भी कायम रहा. मौके पर पहुंचे डीएम राजकुमार कुछ देर के लिए मारपीट की स्थिति देखकर हतप्रभ रहे. बाद में उन्होंने अपने सुरक्षा गार्ड को स्थिति नियंत्रित करने का निर्देश दिया. उसके बाद सुरक्षा गार्ड के सहयोग से स्थिति को नियंत्रित किया गया.
बताते चलें कि फाइनल मैच तरियानी टाइगरर्स एवं नगर स्टार्स के बीच खेला जा रहा था. पहली पारी में नगर स्टार्स की टीम 93 रन बनाकर ऑल आउट हो गयी थी. दूसरी पारी का खेल रोमांचक दौड़ में था. तरियानी टीम को 94 रन बनाना था. छह ओवर में 27 रन व तीन विकेट पर वह खेल रही थी. इसी बीच में चार विकेट के एक खिलाड़ी को एंपायर ने आउट करार दिया. इसी को लेकर तरियानी टीम ने एंपायर के निर्णय को गलत बताते हुए विरोध शुरू कर दिया. जिससे दोनों टीम के खिलाड़ियों में विवाद उत्पन्न हो गया. दोनों टीम आपस में भिड़ गयी.
हालांकि स्थानीय टीम तरियानी टाइगर स्टार्स के खिलाड़ी को मारपीट में प्रभावित किया. इस दौरान आक्रोशित कुछ खिलाड़ियों ने स्कूल के मेन गेट को भी बंद कर दिया व जम्मकर मारपीट करने लगे. कुछ खिलाड़ियों ने प्रतिद्वंदी खिलाड़ियों को दौड़ा दौ्रड़ा कर पीटा. मामला शांत होने पर डीएम ने तरियानी टीम को मैच खेलने को कहा. परंतु वे घर लौट गये.
तरियानी टीम के कप्तान राकेश कुमार ने बताया कि इस घटना में निर्मल कुमार, ऋतु राज सिंह, मुकेश कुमार व अंकित कुमार को गंभीर चोटें आयी है जिसका इलाज पीएचसी तरियानी में कराया जा रहा है.
आयोजन समिति के अनिल झा व नवीन कुमार ने कहा कि दोनों पक्ष के खिलाड़ियों के बीच विकेट गिरने को लेकर हो रही कहा सुनी को दर्शक दीर्घा में बैठे लोगों ने खिलाड़ियों के बीच विवाद समझ कर खिलाड़ियों पर हमला बोल दिया. उसके बाद दोनों पक्ष के दर्शक आपस में भीड़ गये. कहा कि फाइनल मैच को लेकर डीएम व तरियानी के खिलाड़ियों का फैसला अंतिम होगा. कहा आयोजन समिति के बुलावे पर डीएम खेल मैदान में अंतिम फैसला देखने व शील्ड प्रदान करने पहुंचे थे. किंतु तब तक मामला बिगड़ चुका था.
उधर तरियानी प्रखंड प्रमुख मुन्नी सिंह के प्रतिनिधि वैकुंठ सिंह व छतौनी पंचायत के मुखिया गौरव कुमार सिंह ने घटना पर चिंता व्यक्त करते हुए कहा कि शिवहर की टीम जब मैच हारती है. तो प्रतिद्वंदी खिलाड़ियों के साथ विवाद करने लगती है. कहा कि वे सभी इस घटना की निंदा करते हैं. कहा कि पूरी घटना के लिए शिवहर की टीम व आयोजन समिति की व्यवस्था जिम्मेवार है. कहा कि इस घटना में शिवहर टीम ने तरियानी टीम पर हमला बोलकर उन्हें घायल किया है.
िववाद
डीएम ने संभाला मोर्चा, शांति व्यवस्था के लिए फोर्स तैनात
