51 लीटर नेपाली शराब बरामद, कारोबारी फरार

मेजरगंज : थाना पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर सोमवार की देर शाम मेजरगंज टोले मलाही गांव में छापेमारी कर 51 लीटर नेपाली देसी शराब बरामद कर लिया, जबकि कारोबारी दंपत्ति भागने में सफल रहा. छापेमारी दल में थानाध्यक्ष सैफ अहमद खां, एसआइ सुबोध ठाकुर एएसआइ सुभाष चंद्र सिंह, ललन सिंह, राज किशोर सिंह […]

मेजरगंज : थाना पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर सोमवार की देर शाम मेजरगंज टोले मलाही गांव में छापेमारी कर 51 लीटर नेपाली देसी शराब बरामद कर लिया, जबकि कारोबारी दंपत्ति भागने में सफल रहा.

छापेमारी दल में थानाध्यक्ष सैफ अहमद खां, एसआइ सुबोध ठाकुर एएसआइ सुभाष चंद्र सिंह, ललन सिंह, राज किशोर सिंह के अलावे महिला व पुरुष पुलिस बल शामिल थे. इस संबंध में मंगलवार को स्थानीय थाना में एक प्राथमिकी दर्ज की गयी है, जिसमें कारोबारी दंपत्ति शिवजी महतो व उसकी पत्नी मनकिया देवी को आरोपित किया गया है. थानाध्यक्ष मो खान ने बताया कि आरोपितों के घर के पीछे बगीचा में दो बोरी में क्रमशः 80 और 90 बोतल नेपाली सौंफी शराब को रखकर जलावन से ढक दिया गया था. फरार आरोपितों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है.
पुपरी . थाना क्षेत्र के पासीखाना के समीप संध्या गश्ती के दौरान सोमवार को स्थानीय पुलिस ने शराब की नशे में हंगामा करते एक व्यक्ति को गिरफ्तार कर लिया. उसके पास से एक बोतल शराब बरामद किया गया. आरोपित की पहचान पुपरी निवासी सुट्टा सदा के पुत्र इंदल सदा के रूप में की गयी है.
रीगा . स्थानीय पुलिस ने पकड़ी चौक पर शराब पीकर हंगामा कर रहे एक युवक को गिरफ्तार कर लिया. युवक की पहचान थाना क्षेत्र के मठवा बिरता टोला निवासी संजय पासवान के रूप में की गयी है. थानाध्यक्ष ललन कुमार ने बताया कि गिरफ्तार युवक पूर्व से मामले में आरोपित रह चुका है.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar digital desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >