अपहरण के बाद हत्या का केस, जिंदा निकला अपहृत

परसौनी : परसौनी पुलिस ने महिला थाना पुलिस के सहयोग से सीतामढ़ी शहर में छापेमारी कर उस युवक को बरामद कर लिया, जिसकी अपहरण बाद हत्या की प्राथमिकी परसौनी थाने में दर्ज है. पुलिस ने इस मामले में सनसनीखेज खुलासा किया है. इसके तहत अपहृत युवक शादी का झांसा देकर एक महिला के यौन शोषण […]

परसौनी : परसौनी पुलिस ने महिला थाना पुलिस के सहयोग से सीतामढ़ी शहर में छापेमारी कर उस युवक को बरामद कर लिया, जिसकी अपहरण बाद हत्या की प्राथमिकी परसौनी थाने में दर्ज है. पुलिस ने इस मामले में सनसनीखेज खुलासा किया है.

इसके तहत अपहृत युवक शादी का झांसा देकर एक महिला के यौन शोषण का आरोपी है. इसके विरुद्ध महिला द्वारा सीतामढ़ी महिला थाने में प्राथमिकी दर्ज करायी गयी है. परसौनी पुलिस ने बरामद परसौनी मैलवार पंचायत अंतर्गत कोरा हरवंश निवाशी मो सहुब के पुत्र मो ताहिर को महिला थाने के हवाले कर दिया है. बताते चले की मो ताहिर गांव की हीं एक महिला को शादी का झांसा देकर यौन शोषण किया था. इसके खिलाफ महिला ने सीतामढ़ी महिला थाने में मो ताहिर के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज करायी थी.
इसके बाद से ताहिर फरार चल रहा था. इसी बीच ताहिर के पिता मो सहुब ने 15 नवंबर को मो ताहिर के अपहरण बाद हत्या की प्राथमिकी दर्ज करायी थी. जिसमें गांव के ही मो मुस्लिम, मो निजाम व बेलसंड थाना क्षेत्र के जाफरपुर निवासी मो फरमूद को नामजद किया था. मामले की अनुसंधान में महिला थाना व परसौनी थाना पुलिस लगी थी. इसी बीच परसौनी पहुंची महिला थाना की पुलिस ने परसौनी पुलिस के सहयोग से मो ताहिर को गिरफ्तार कर लिया. वहीं न्यायिक हिरासत में भेज दिया.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar digital desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >