शराब लदी कार जब्त, कारोबारी फरार

सुरसंड : एसएसबी के उप सेनानायक शंकर सिंह के निर्देश पर समवाय कमांडर सहायक सेनानायक निमित अहलावत के नेतृत्व में सीमा पर गश्त लगा रहे नवाही कैंप के जवानों ने बुधवार को नेपाल से तस्करी कर लाये जा रहे एक कार से पांच बोरे में रखे गये 898 बोतल नेपाली शराब जब्त किया है. हालांकि […]

सुरसंड : एसएसबी के उप सेनानायक शंकर सिंह के निर्देश पर समवाय कमांडर सहायक सेनानायक निमित अहलावत के नेतृत्व में सीमा पर गश्त लगा रहे नवाही कैंप के जवानों ने बुधवार को नेपाल से तस्करी कर लाये जा रहे एक कार से पांच बोरे में रखे गये 898 बोतल नेपाली शराब जब्त किया है. हालांकि कार पर सवार तस्कर भागने में सफल रहा.

एएसआइ रामपाड़ा राय के नेतृत्व में गश्त लगा रहे जवान करणनाथ करण, बीराबर मुंडा, समीर अधिकारी, बलदेव सिंह धवास, सुनील कुमार, शिववीर सिंह व रवि कुमार ने पीलर संख्या- 302/4 के समीप नेपाल से भारतीय क्षेत्र में प्रवेश करने के दौरान कार को राका. कार रुकने के बाद चालक व तस्कर नेपाली क्षेत्र में भाग निकले. तलाशी में कार में 898 बोतल नेपाली शराब मिली. कार समेत जब्त शराब को सीतामढ़ी उत्पाद विभाग के हवाले कर दिया गया है.

रीगा. स्थानीय थाने की पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर बुधवार की सुबह बभनगामा गांव में छापेमारी कर आठ बोतल शराब के साथ बभनगामा निवासी इजहार मियां को गिरफ्तार कर लिया. वहीं थाने में मामला दर्ज कर उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया है.
सोनबरसा : एसएसबी कंपनी कमांडर इंस्पेक्टर मान सिंह के नेतृत्व में जवानों ने भारत नेपाल सीमा के पास छापेमारी में 90 बोतल शराब के साथ दो तस्कर को गिरफ्तार करने में सफलता पायी है. गिरफ्तार तस्कर की पहचान थाना क्षेत्र के दलकवा निवासी धनीपत मांझी का पुत्र राम जीवन मांझी व परीक्षण मांझी का पुत्र राम गणेश मांझी के रूप में की गयी है. दोनों तस्कर व जब्त शराब को सीतामढ़ी अावकारी विभाग को सौंप दिया गया है. अभियान में कंपनी कमांडर इंस्पेक्टर मान सिंह,
हवलदार शैलेंद्र परसार, जवान रवींद्र कुमार व सत्य प्रकाश शामिल थे.
पुपरी : पुपरी पुलिस ने गणेश पेट्रोल पंप के समीप छापेमारी कर शराब पी कर हंगामा कर रहे एक युवक को गिरफ्तार कर लिया. जिसकी पहचान सोनबरसा थाना क्षेत्र के भलुआहा गांव निवासी विंदेश्वर महतो के पुत्र संजय कुमार के रूप में की गयी है. एएसआइ रामनिवास ठाकुर के बयान पर थाने में प्राथमिकी दर्ज कर पुलिस ने आरोपी को न्यायिक हिरासत में भेज दिया है.
बैरगनिया: स्थानीय थाना की पुलिस ने शराब के नशे में हंगामा कर रहे एक पियक्कड़ को पुलिस ने गिरफ्तार किया है. गिरफ्तार पियक्कड़ की पहचान थाना क्षेत्र के बखरी निवासी अजय कुमार के रूप में की गयी है. प्रभारी थानाध्यक्ष राजकुमार हरिजन ने पुष्टि करते हुए बताया है कि आरोपी को नगर के आवकारी चौक से गिरफ्तार किया गया. वह नेपाल के गौर से शराब पीकर लौट रहा था.
मुख्य बातें
रीगा में अवैध शराब के साथ
एक कारोबारी गिरफ्तार
सीतामढ़ी शहर में शराब के नशे
में हंगामा करते एक पकड़ाया
सोनबरसा में अवैध शराब के साथ दो तस्कर पकड़ाये
पुपरी पुलिस ने एक पियक्कड़
को किया गिरफ्तार

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >