पुत्र को चाकू मार किया घायल

सीतामढ़ी : परसौनी थाना क्षेत्र के देमा गांव में शनिवार को पारिवारिक विवाद में पिता ने पुत्र को चाकू मार कर गंभीर रुप से घायल कर दिया. घायल उमेश साह(25 वर्ष) को इलाज के लिए शहर के निजी नर्सिंग होम में भरती कराया गया है. नगर थाने की पुलिस ने घायल युवक का बयान दर्ज […]

सीतामढ़ी : परसौनी थाना क्षेत्र के देमा गांव में शनिवार को पारिवारिक विवाद में पिता ने पुत्र को चाकू मार कर गंभीर रुप से घायल कर दिया.

घायल उमेश साह(25 वर्ष) को इलाज के लिए शहर के निजी नर्सिंग होम में भरती कराया गया है. नगर थाने की पुलिस ने घायल युवक का बयान दर्ज किया है. जिसमें पिता बिंदेश्वर साह को आरोपित किया है. बताया जाता है कि पिता व पुत्र के बीच किसी बात को लेकर पूर्व से विवाद चल रहा था. इसी विवाद के बीच पिता ने अचानक सीने में चाकू घोप दिया.
चिकित्सक डॉ वरुण कुमार ने बताया कि ऑपरेशन के बाद युवक को आइसीयू में रखा गया है. फेफड़े में जख्म था. अब वह खतरे से बाहर है.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar digital desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >