लंबे समय से आरोपी अकबर की तलाश
तालझारी थाना क्षेत्र के वृंदावन हाट से अकबर गिरफ्तार
सुदरपहाड़ी थाना क्षेत्र से लूटे गये पिक अप के पार्ट बेचने का है आरोप
बोरियो : थाना कांड संख्या 179/16 के मुख्य आरोपित अकबर अंसारी को बोरियो थाना प्रभारी सुशील कुमार ने तालझारी थाना क्षेत्र के वृंदावन हाट से सोमवार की देर शाम गिरफ्तार कर मंगलवार की सुबह जेल भेज दिया. जानकारी के अनुसार आरोपित अकबर अंसारी पिछले वर्ष सुंदरपहाड़ी थाना क्षेत्र से लूटे गये पिकअप वैन को बोरियो थाना क्षेत्र के छोटा पुल समीप एक गैरेज में पिकअप को छुपा कर उसका पार्टस बेच रहा था. जिसमें गैरेज मालिक सहित अन्य एक ओर व्यक्ति संलिप्त था. मामले का खुलासा होने के बाद तत्कालीन थाना प्रभारी बी चतुर्वेदी ने अकबर अंसारी, सदाम अंसारी सहित गैरेज मालिक मो जाहिद शेख के विरुद्ध मामला दर्ज किया था.
इसके बाद अकबर अंसारी ठिकाने बदल बदल कर रह रहा था. सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार बोरियो थाना प्रभारी सुशील कुमार को सूचना मिली थी कि आरोपित अकबर अंसारी बोरियो और थाना सीमा क्षेत्र में ठिकाने बदल कर रह रहा है. इसी बीच बोरियो पुलिस को गुप्त सूचना मिली कि आरोपित अकबर अंसारी वृंदावन हाट परिसर में देखा गया है. सूचना मिलते ही थाना प्रभारी सुशील कुमार दलबल के साथ वृंदावन पहुंच कर आरोपित को दबोचा. बताया जाता है कि उक्त मामले में एक आरोपित न्यायालय में आत्मसमर्पण किया. वही तीसरा आरोपित फरार है. थाना प्रभारी सुशील कुमार ने फरार आरोपित अविलंब पुलिस के गिरफ्त में होगा.
