छठ व्रतधारियों के बीच किया कपड़ा वितरण

पुरनहिया : बहृमलीन महंत बृज नारायण दास जनसेवा ट्रस्ट, राम जानकी बड़ी मठ के तत्वावधान में सूर्योंपासना के महापर्व छठ पूजा के अवसर पर कपड़ा सहित पूजन सामग्री का वितरण किया गया. पूर्व विधायक अजीत कुमार झा की उपस्थिति में संस्था के अध्यक्ष सह महंत प्रभु शरण दास द्वारा व्रतधारी 200 महिलाओं के बीच साड़ी, […]

पुरनहिया : बहृमलीन महंत बृज नारायण दास जनसेवा ट्रस्ट, राम जानकी बड़ी मठ के तत्वावधान में सूर्योंपासना के महापर्व छठ पूजा के अवसर पर कपड़ा सहित पूजन सामग्री का वितरण किया गया.

पूर्व विधायक अजीत कुमार झा की उपस्थिति में संस्था के अध्यक्ष सह महंत प्रभु शरण दास द्वारा व्रतधारी 200 महिलाओं के बीच साड़ी, नारियल, अगरबती,चावल,गेहूं व नकदी का वितरण किया गया. इस अवसर पर पूर्व विधायक श्री झा ने कहा कि छठ पर्व आस्था एवं विश्वास का महापर्व है. यह एक परंपरागत पर्व है.जिसमें हम सभी को अपनी क्षमता के अनुरूप व्रतधारियों की मदद करनी चाहिए. वही संस्था अध्यक्ष सह महंत श्री दास ने बताया की मठ में ब्रहृमलीन पूर्व महंत के द्वारा छठव्रतियों की सेवा की परंपरा शुरुआत की गयी थी. जिसे वर्तमान में भी उनकी इस परंपरा को आगे बढ़ाया जा रहा है.
कार्यक्रम की अध्यक्षता संस्था के सचिव रविंद्र पाठक ने किया.मौके पर मठ से दिनेश पाठक, रत्नेश पाठक, अवधेश पाठक, संजय पांडे व विश्वजीत पाठक के अलावे सतन राय, रामचंद्र तिवारी एवं ग्रामीण रामाश्रय राय, योग नारायण राय,मोहम्मद उस्मान, इंद्रदेव मंडल,अभिमन्यु सिंह, भिखारी महतो,गणेश राय,सुरेंद्र राय सहित बड़ी संख्या में लोग मौजूद थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >