शिवहर पुलिस का 31 को जागरूकता अभियान

शिवहर : समाज के कमजोर वर्ग के लोगों के लिए 31 अक्तूबर को पुलिस का जागरूकता कार्यक्रम संचालित होगा. इस कार्यक्रम की रूपरेखा तैयार कर ली गयी है. सरदार बल्लभ भाई पटेल चौक शिवहर में एक बजे से कार्यक्रम होगा. शिवहर जिला को इस कार्यक्रम के लिये छह प्रखंडों में विभाजित किया गया है. शिवहर […]

शिवहर : समाज के कमजोर वर्ग के लोगों के लिए 31 अक्तूबर को पुलिस का जागरूकता कार्यक्रम संचालित होगा. इस कार्यक्रम की रूपरेखा तैयार कर ली गयी है.

सरदार बल्लभ भाई पटेल चौक शिवहर में एक बजे से कार्यक्रम होगा. शिवहर जिला को इस कार्यक्रम के लिये छह प्रखंडों में विभाजित किया गया है. शिवहर ग्रामीण क्षेत्र, शिवहर शहरी क्षेत्र,पिपराही, पुरनहिया, डुमरी कटसरी व तरियानी क्षेत्र के लोग इसमें भाग लेंगे. इस दौरान प्रत्येक प्रखंड से पांच पांच प्रतिभागी भाग लेंगे.

इस दौरान महिलाओं व लड़कियों का तेज साइकिल रेस प्रतियोगिता होगी. वही पुरुष का तेज साइकिल रेस प्रतियोगिता भी इस दौरान आयोजित होगा. वही इस दौरान लड़कियों व लड़कों का धीमा साइकिल रेस प्रतियोगिता होगी. इसमें 16 साल उम्र के प्रतिभागी भाग ले सकेंगे. इस दौरान रिक्शा चलाने का रेस, मोटरसाइकिल का धीमा रेस, थ्री हवीलर का रेस व ट्रेक्टर रेस प्रतियोगिता भी आयोजित की जायेगी.

जिले को नक्सलगति विधि मुक्त, शराब मुक्त, अपराध मुक्त जिला बनाने के लिये पुलिस की एक पहल है. कार्यक्रम की सफलता के लिये आयोजित एक बैठक में एसपी प्रकाश नाथ मिश्र ने उक्त जानकारी दी है.

खेल में प्रथम द्वितीय एवं तृतीय प्रतिभागी को पुरस्कृत किया जायेगा. मुख्य समारोह स्थल पुलिस केंद्र शिवहर में प्रतिभागी को पुरस्कृत करने व अन्य कार्यक्रम आयोजित होंगे. मौके पर नगर पंचायत अध्यक्ष अंशुमान नंदन सिंह, राजद जिला अध्यक्ष सुमित कुमार वर्मा समेत कई मौजूद थे.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar digital desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >