शिवहर : सरकारी घोषणा के 27 वर्षों के बाद भी चौकीदारों व दफादारों को एसीपी का लाभ नहीं मिल सका है. जिसको लेकर चौकीदारों व दफादारों में क्षोभ व्याप्त है. जिला अध्यक्ष नगनारायण चौधरी, जिला मंत्री मनोज कुमार, उपाध्यक्ष नरेंद्र राम,संगठन मंत्री जयराम सिंह, रविंद्र नाथ सिंह कोषाध्यक्ष रामवदन राय, मयाराम राय राजवंशी ने बताया कि दफादारों व चौकीदारों की सेवा करीब 27 वर्ष पूरी होने वाली है. सरकार द्वारा 10 वर्षों में एसीपी का लाभ देने की घोषणा की गई.
चौकीदारों और दफादारों को एसीपी का लाभ नहीं
शिवहर : सरकारी घोषणा के 27 वर्षों के बाद भी चौकीदारों व दफादारों को एसीपी का लाभ नहीं मिल सका है. जिसको लेकर चौकीदारों व दफादारों में क्षोभ व्याप्त है. जिला अध्यक्ष नगनारायण चौधरी, जिला मंत्री मनोज कुमार, उपाध्यक्ष नरेंद्र राम,संगठन मंत्री जयराम सिंह, रविंद्र नाथ सिंह कोषाध्यक्ष रामवदन राय, मयाराम राय राजवंशी ने बताया […]

इस 27 वर्षों में कई चौकीदार व दफादार सेवानिवृत हो गये. किंतु आज तक एसीपी का लाभ नहीं मिला है. कहा कि बिहार सरकार गृह आरक्षी विभाग द्वारा 24 अप्रैल 2015 को सभी जिला अधिकारी को चौकीदारों व दफादारों को एसीपी का लाभ देने का निर्देश दिया गया. संघ द्वारा बार-बार इस संबंध में संबंधित पदाधिकारी का ध्यान आकृष्ट कराया गया. किंतु आज तक सरकारी अादेश को अमलीजामा नहीं पहनाया जा सका है. कहा कि सरकारी आदेश के अनुसार जिन कर्मचारियों को वर्दी भत्ता देय है.
उन्हें धुलाई भत्ता भी देय होगा. किंतु संबंधित पदाधिकारी चौकीदारों व दफादारों की समस्या को लेकर संवेदनहीन बने हुए है. उक्त संघ के नेताओं ने इस ओर गृह विभाग व डीएम का ध्यान आकृष्ट कराते हुए एसीपी व धुलाई भत्ता भुगतान की व्यवस्था सुनिश्चित करने की मांग की है.