बिहार : बागमती नदी में नाव पलटी, 2 की मौत, चार लापता

शिवहर : बिहार के शिवहर में बुधवार की सुबह बागमती नदी में एक नाव दुर्घटनाग्रस्तहो गयी. जिसमें सवार दो लोगों की मौतकीसूचना है. जबकि चार लोग लापता बताये जा रहे हैं. जानकारी के मुताबिक नाव पर करीब डेढ़ दर्जन लोग सवार थे. ग्रामीण व गोताखोर की मदद से दस लोगों को बाहर निकाल लिया गया […]

शिवहर : बिहार के शिवहर में बुधवार की सुबह बागमती नदी में एक नाव दुर्घटनाग्रस्तहो गयी. जिसमें सवार दो लोगों की मौतकीसूचना है. जबकि चार लोग लापता बताये जा रहे हैं. जानकारी के मुताबिक नाव पर करीब डेढ़ दर्जन लोग सवार थे. ग्रामीण व गोताखोर की मदद से दस लोगों को बाहर निकाल लिया गया है.वहीं अन्य की तलाश मेंमौके पर पहुंची एनडीआरएफ की टीम जुटी है.

घटना शिवहर जिले के पुरनहिया प्रखंड स्थित बागमती नदी के खैरा पहाड़ी घाट के समीपअाज सुबह घटित हुई. इस घटना में वीरेन्द्र साह की पत्नी सुन्दर देवी 38 वर्ष एवं उसकी पुत्री काजल 13 वर्ष की मौत हो गयी. जबकि चार लापता लोगों की तलाश जारी है. इधर, घटना की सूचना मिलते ही जिलाधिकारी राज कुमार, एसपी पीएन मिश्रासमेतअन्य वरीय अधिकारी घटना स्थल पर पहुंचे और मामले पर जानकारी ली.

ये भी पढ़ें… VIDEO : एक दूसरे को बचाने के क्रम में गंगा नदी में डूबे 6 युवक, सभी की मौत

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar digital desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >