98 स्थानों पर हो रही मां की आराधना

नवरात्र. पूजा समिति के सदस्यों व ग्रामीणों ने श्रद्धा के साथ िनकाली झांकी शिवहर : जिले में नवरात्र के अवसर पर मां दुर्गा की पूजा 98 स्थानों पर की जा रही है. जहां वैदिक विधान के अनुसार मां की आंख खोलने को लेकर मंगलवार को बेल निमंत्रण व बेल पूजा की गयी. इस दौरान जुलुस […]

नवरात्र. पूजा समिति के सदस्यों व ग्रामीणों ने श्रद्धा के साथ िनकाली झांकी

शिवहर : जिले में नवरात्र के अवसर पर मां दुर्गा की पूजा 98 स्थानों पर की जा रही है. जहां वैदिक विधान के अनुसार मां की आंख खोलने को लेकर मंगलवार को बेल निमंत्रण व बेल पूजा की गयी. इस दौरान जुलुस भी निकाली गयी.
मां के जयघोष के बीच पूजा समिति के सदस्यों व ग्रामीणों ने श्रद्धा व भक्ति से साथ बेल की पूजा की. जय मां मातेश्वरी पूजा समिति पहाड़पुर के तत्वावधान में दुर्गा पूजा का भव्य आयोजन पहाड़पुर ग्राम में ब्रह्म स्थान के प्रांगण में किया गया है. पूजा समिति के अध्यक्ष सह राजद के वरीय नेता- शिवराम सिंह पहाड़पुरी के अगुआई में बेल निमंत्रण की भव्य झांकी निकाली गयी.
उक्त झांकी में देवी स्वरुपा बालिकाओं का मनमोहक रूप सबका मन मोह रहा था.साथ ही बच्चों के द्वारा भगवान के सभी स्वरूपों की झांकी भी निकाली गयी. झांकी के साथ पुजारी शंकर सिंह पहाड़पुरी,पंडित दिनेश तिवारी के साथ मां का डोला पुरे गांव का परिभ्रमण करते हुए ,बेल निमंत्रण स्थान तक पहुंचा. जहां बेल निमंत्रण व पूजन किया गया. पूजा समिति के अध्यक्ष शिवराम सिंह पहाड़पुरी ने बताया कि गांव के हर घर में नवरात्रा का अनुष्ठान किया जाता है. जिसकी प्रेरणास्त्रोत जय मां मातेश्वरी पूजा समिति है.
उक्त झांकी में शशि भूषण तिवारी, सियाराम सिंह, राधेश्याम सिंह सुनील कुमार सिंह, राजमंगल गुप्ता समेत हजारो भक्तों ने मां के जयकारों से पूरे गांव को गूंजायमान होता रहा. गाजा -बाजा, घोड़ा,गाड़ी अस्त्र-शस्त्र से युक्त भक्तों की जयकारों ने पूरे पहाड़पुर गांव को भक्तिमय माहौल से सराबोर कर दिया.उधर बहुआर गांव से बराहीं तक की दूरी भक्तों व ग्रामीणों ने तय कर बराहीं गांव में जकर भगवती दुर्गा की पूजा अर्चना की. जबकि रसीदपुर पूजा समिति व सुगिया कटसरी पूजा समिति के तत्वावधान में भी बल पूजा की गयी.
सोनबरसा में 339 लोगों के खिलाफ गिरफ्तारी वारंट: सोनबरसा . सोनबरसा पुलिस ने कुल 339 लोगों के खिलाफ गिरफ्तारी का वारंट जारी किया है. पुलिस की इस कार्रवाई से इलाके में हड़कंप मच गया है. वहीं थानाध्यक्ष प्रमोद कुमार पासवान के नेतृत्व में पुलिस की टीम विभिन्न इलाकों में छापेमारी कर उक्त लोगों की गिरफ्तारी में लग गयी है.
बताते चले की दुर्गा पूजा व मुहर्रम पर्व को लेकर विधि व्यवस्था को प्रभावित करने वालों लोगों को चिन्हित कर पुलिस द्वारा निरोधात्मक कार्रवाई की गयी थी. इसके तहत 564लोगों पर धारा 107 की कार्रवाई की गयी थी. जिसमें लोगों ने थाने में पहुंच कर बांड भरा था. जबकि 339 लोगों ने पुलिसिया कार्रवाई को तरजीह तक नहीं दी. वहीं बांड भरने से इनकार कर दिया. इसके बाद सोनबरसा पुलिस ने अब 339 लोगों की गिरफ्तारी का वारंट जारी किया है. सोनबरसा पुलिस ने इसके अलावा पांच शातिर के खिलाफ सीसीए की भी कार्रवाई की है.
मेहसौल बनेगा सौहार्द की बड़ी मिसाल: सीतामढ़ी . अमन वेलफेयर सोसाइटी द्वारा आयोजित होनेवाले शहीद-ए-करबला कांफ्रेंस व मुशायरा-कवि सम्मेलन को लेकर मंगलवार को मेहसौल में बैठक का आयोजन किया गया. इसकी अध्यक्षता पूर्व मुखिया मो रफीक ने की. बैठक में उपस्थित लोगों ने कहा कि 30 सितंबर व एक अक्तूबर को आयोजित उक्त कार्यक्रम में वरिष्ठ आइपीएस अधिकारी गुप्तेश्वर पांडेय की शिरकत की सहमति मिलने के बाद लोगों में काफी खुशी व उत्साह का माहौल है.
कहा कि मुहर्रम और दुर्गापूजा जैसे माहौल में अमन-चैन व सद्भावना को समर्पित यह कार्यक्रम काबिले तारीफ है. अल्पसंख्यक बहुल गांव मेहसौल में ऐसे समय में दोनों समुदाय के बुद्धिजीवी, कवियों और शायरों का एक मंच पर बैठना सांप्रदायिक सद्भाव की बहुत बड़ी मिसाल है. मौके पर अलाउद्दीन बिस्मिल, मो जुनैद आलम, मो गुलजार, अजीजुर्रहमान, सेराज अहमद, सरवर खान, मो नसीर, मो दाउद, मो मूसा मौजूद थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >