पुपरी में बारिश के लिए तरह रहे किसान

पुपरी : मॉनसून की पहली बारिश से अधिकांश किसानों में खुशी की लहर दौड़ गयी है. नगर के कई मुहल्ले की सड़कों पर जल- जमाव व कीचड़ से लोगो की परेशानी बढ़ गयी है. वहीं, अनुमंडल क्षेत्र का कुछ भाग के खेत अब भी बारिश के पानी को तरस रहे हैं. उनका कहना है कि […]

पुपरी : मॉनसून की पहली बारिश से अधिकांश किसानों में खुशी की लहर दौड़ गयी है. नगर के कई मुहल्ले की सड़कों पर जल- जमाव व कीचड़ से लोगो की परेशानी बढ़ गयी है. वहीं, अनुमंडल क्षेत्र का कुछ भाग के खेत अब भी बारिश के पानी को तरस रहे हैं. उनका कहना है कि भगवान न जाने क्यों इस क्षेत्र के लोगों से रुठे हुए है. इस क्षेत्र के खेतों में थोड़ा भी पानी नहीं है कि रोपनी की जा सके. इस में राम जी की माया कहीं, धूप कहीं छाया वाली कहावत चरितार्थ हो रही है.

एक ओर विगत तीन दिनों से रुक – रुक कर हो रही बारिश से किसानों के उम्मीदों में चार चांद लगा है. भिठ्ठा धरमपुर पंचायत के किसान अशोक चौधरी, अरविंद कुमार अमित, मनोज कुमार चौधरी, अरविंद चौधरी, भोगेंद्र चौधरी आदि ने बताया कि वर्षा कोई अधिक नहीं हुई है. अभी भी खेतों में पानी जमा नहीं हुआ है. बिना पटवन किये हुए अभी भी धान की रोपनी नहीं किया जा सकता है, परंतु खेतों में लगें बिचड़ा के लिये विगत तीन दिनों से रुक – रुक कर हो रही बारिश अमृत के समान है.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar digital desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >