एनएच 104 पर चलायेंगे नाव

शिवहर : ऑल बिहार स्टूडेंट यूनियन के शिवहर नगर अध्यक्ष मोनू पटेल ने प्रेस बयान जारी कर कहा कि नगर में हर ओर जलजमाव से नगरवासी एवं यात्री परेशान है.रोज दुर्घटनाएं हो रही है. एनएच 104 का हाल सबसे बुरा है.सड़क गड्ढों से भरा परा है. जलजमाव से लोगो का चलना दूभर हो गया है.जिला […]

शिवहर : ऑल बिहार स्टूडेंट यूनियन के शिवहर नगर अध्यक्ष मोनू पटेल ने प्रेस बयान जारी कर कहा कि नगर में हर ओर जलजमाव से नगरवासी एवं यात्री परेशान है.रोज दुर्घटनाएं हो रही है. एनएच 104 का हाल सबसे बुरा है.सड़क गड्ढों से भरा परा है. जलजमाव से लोगो का चलना दूभर हो गया है.जिला प्रशासन को इस ओर कई बार ध्यान आकृष्ट कराया गया है .लेकिन किसी तरह की कोई कार्रवाई नहीं हुई है.उन्होंने जिला प्रशासन को चेतावनी दिया की अगले 48 घंटे में नगर को जलजमाव एवं कीचड़ से मुक्त कराये अन्यथा एबीएसयू नगर के जलमग्न सड़क में नाव चलाकर प्रतीकात्मक विरोध करेगा.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar digital desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >