हाइ रिस्क एरिया पर रखें नजर

गर्मी को लेकर वैक्सीन के प्रति रखें सावधानी, आइस बॉक्स से काम के समय ही निकाले वैक्सीन शिवहर : समाहरणालय स्थित कार्यालय कक्ष में डीएम राजकुमार की अध्यक्षता में पल्स पोलियो अभियान की सफलता के लिये जिला स्तरीय टास्क फोर्स की एक बैठक आयोजित की गयी. जिसमें डीएम ने हाइ रिस्क एरिया पर विशेष नजर […]

गर्मी को लेकर वैक्सीन के प्रति रखें सावधानी, आइस बॉक्स से काम के समय ही निकाले वैक्सीन

शिवहर : समाहरणालय स्थित कार्यालय कक्ष में डीएम राजकुमार की अध्यक्षता में पल्स पोलियो अभियान की सफलता के लिये जिला स्तरीय टास्क फोर्स की एक बैठक आयोजित की गयी. जिसमें डीएम ने हाइ रिस्क एरिया पर विशेष नजर रखने का निर्देश पोलियो कर्मी को दिया है.

कहा कि इस बार के पोलियो अभियान का मोनीटरिंग डीएम स्वयं करेंगे. डीएम द्वारा अनुसूचित जाति बाहुल्य क्षेत्रों में पोलियो कर्मी के कार्य का जायजा लिया जायेगा. कहा एक भी फाल्स पी नहीं पाया जाना चाहिए. कहा गर्मी को लेकर कोल्ड चैन का मैनेजमेंट ठीक से होना चाहिए. वैक्सीन के प्रति सावधानी रखा जाना चाहिए. आइस बॉक्स के इस्तेमाल के समय ही वैक्सीन निकाला जाना चाहिए. डीएम ने नवजात पर विशेष नजर रखने का निर्देश दिया है.

बैठक में नियमित टीकाकरण की स्थिति संतोषजनक नहीं रहने पर डीएम ने पिपराही, पुरनहिया, शिवहर व तरियानी के प्रबंधक को चेतावनी दिया कि लक्ष्य शत प्रतिशत पूरा करें अन्यथा कार्रवाई तय है. जिला प्रतिरक्षण पदाधिकारी डॉ केएन प्रसाद ने बताया कि दो जुलाई को डीएम पीएचसी पिपराही से पल्स पोलियो कार्यक्रम का शुभारंभ करेंगे. मौके पर सिविल सर्जन बिसंभर ठाकुर, डीपीएम पंकज कुमार मिश्र, डीएस डॉ मेंहंदी हसन, एसएमसी संजीत रंजन समेत कई मौजूद थे.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar digital desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >