बिहार में पहली बार ‘शौर्य संवाद’ कार्यक्रम, पूर्व सैनिकों और वीर नारियों का हुआ सम्मान

Shaurya Samvad Hajipur: हाजीपुर में बिहार का पहला ‘शौर्य संवाद’ कार्यक्रम आयोजित हुआ. 80 वर्ष से अधिक आयु के 31 पूर्व सैनिकों और वीर नारियों को सम्मानित कर वार्षिक अनुग्रह राशि प्रदान की गई.

Shaurya Samvad Hajipur: (कैफ अहमद) पूर्व सैनिकों, वीर नारियों और उनके परिजनों के सम्मान, संवाद एवं कल्याण के उद्देश्य से बिहार में पहली बार ‘शौर्य संवाद’ कार्यक्रम का आयोजन हाजीपुर के बीका सभागार में किया गया. कार्यक्रम का आयोजन बिहार रेजिमेंटल सेंटर, बिहार रेजिमेंट रिकॉर्ड कार्यालय दानापुर, जिला सैनिक कल्याण कार्यालय तथा मुख्यालय जे एंड बी सब एरिया के संयुक्त तत्वावधान में हुआ.

दीप प्रज्ज्वलन के साथ हुआ कार्यक्रम का शुभारंभ

कार्यक्रम का शुभारंभ विधायक अवधेश सिंह, राज्य सैनिक कल्याण निदेशालय बिहार के निदेशक ब्रिगेडियर मृगेंद्र कुमार, बिहार रेजिमेंट रिकॉर्ड के मुख्य अभिलेख अधिकारी लेफ्टिनेंट कर्नल एस. मोहंती, बिहार रेजिमेंटल सेंटर के उपसमादेष्टा कर्नल विजय कुमार, जिला सैनिक कल्याण पदाधिकारी कर्नल एस.के. त्रिपाठी (सेवानिवृत्त), मेजर सर्वेश कुमार त्रिपाठी तथा अनुमंडल पदाधिकारी ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्ज्वलित कर किया.

80 वर्ष से अधिक आयु के 31 पूर्व सैनिकों और वीर नारियों को सम्मान

कार्यक्रम की सबसे खास उपलब्धि यह रही कि बिहार में पहली बार जिले के 80 वर्ष से अधिक आयु के 31 पूर्व सैनिकों, वीर नारियों और शहीद सैनिकों की विधवाओं को 24 हजार रुपये की वार्षिक अनुग्रह राशि प्रदान की गई. इस पहल का उद्देश्य पूर्व सैनिकों और उनके परिवारों को सम्मान एवं सहयोग प्रदान करना है.

समस्याओं की सुनवाई, कई मामलों का मौके पर हुआ समाधान

कार्यक्रम के दौरान बिहार रेजिमेंट रिकॉर्ड कार्यालय द्वारा पूर्व सैनिकों एवं वीर नारियों की विभिन्न समस्याओं और आवेदनों की सुनवाई की गई. कई मामलों का मौके पर ही समाधान कर संबंधित लोगों को राहत प्रदान की गई.

बिहार रेजिमेंट बैंड की प्रस्तुति बनी आकर्षण का केंद्र

कार्यक्रम में बिहार रेजिमेंट बैंड की देशभक्ति से ओतप्रोत प्रस्तुति ने सभी का मन मोह लिया. राष्ट्रभक्ति के गीतों से पूरा सभागार गौरव और सम्मान की भावना से गूंज उठा. कार्यक्रम का समापन राष्ट्रगान के साथ हुआ.

सैनिकों का योगदान अतुलनीय : विधायक

विधायक अवधेश सिंह ने कहा कि देश की सुरक्षा, अखंडता और गौरव की रक्षा में सैनिकों एवं पूर्व सैनिकों का योगदान अतुलनीय है. राष्ट्र उनके त्याग, साहस और समर्पण का सदैव सम्मान करता है तथा उनके कल्याण और समस्याओं के समाधान के लिए सरकार प्रतिबद्ध है.

300 से अधिक पूर्व सैनिक और परिजन हुए शामिल

कार्यक्रम की परिकल्पना बिहार रेजिमेंटल सेंटर के कमांडेंट ब्रिगेडियर आर.के. बोरा ने की थी. कार्यक्रम के सफल संचालन में मेजर एस.के. त्रिपाठी, मेजर प्रशांत भारद्वाज, कैप्टन अमित राणा, जिला पूर्व सैनिक संघ के महासचिव सुमन कुमार तथा संगठन सचिव राजकुमार की महत्वपूर्ण भूमिका रही. कार्यक्रम में 300 से अधिक पूर्व सैनिक, वीर नारियां और उनके परिजन शामिल हुए.

इसे भी पढ़ें: गोपालगंज की लापता युवती बलिया में मिली, डेटिंग ऐप से शुरू हुई प्रेम कहानी

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Vivek Ranjan

विवेक रंजन पाण्डेय पिछले आठ वर्षों से मुख्यधारा की पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत टीवी मीडिया से की, जहां बिहार की राजनीति से जुड़े कई प्रमुख नेताओं और जनप्रतिनिधियों के इंटरव्यू किए. वर्तमान मुख्यमंत्री के उपमुख्यमंत्री रहते हुए उनका इंटरव्यू करने के साथ-साथ उन्होंने कई मंत्रियों के इंटरव्यू और फील्ड रिपोर्टिंग भी की है.

ज्ञान की धरती नालंदा के रहने वाले विवेक रंजन पाण्डेय वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल में कंटेंट राइटर के रूप में कार्यरत हैं. खबर प्रकाशित करने से पहले तथ्यों की जांच और विभिन्न स्रोतों से जानकारी का सत्यापन करना उनकी पत्रकारिता की प्रमुख विशेषता है. बिहार की राजनीति, शिक्षा और छात्र मुद्दों पर उनकी विशेष पकड़ है. इसके अलावा प्रशासन, अपराध, रोजगार, मौसम और स्थानीय मुद्दों पर भी वह लगातार खबरें तैयार करते हैं.

विवेक रंजन पाण्डेय SEO फ्रेंडली डिजिटल खबरें लिखने में भी दक्ष हैं. वह डिजिटल प्लेटफॉर्म की जरूरतों के अनुसार खबरों को तैयार करते हैं और सटीक हेडलाइन, जरूरी कीवर्ड, तथ्यपरक जानकारी तथा पाठकों की रुचि का विशेष ध्यान रखते हैं.

उन्होंने आर्यभट्ट नॉलेज यूनिवर्सिटी, पटना से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (BJMC) की डिग्री हासिल की है.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >