Satyadev Super Speciality Hospital: सामान्य पेट दर्द और स्टोन की समस्या समझकर इलाज कराने आए 62 साल के एक मरीज में गंभीर किडनी कैंसर का पता चला. सत्यदेव सुपर स्पेशलिटी हॉस्पिटल में दतियाना, बिक्रम, पटना निवासी रामेंद्र कुमार (बदला हुआ नाम)की जटिल सर्जरी कर सफल इलाज किया गया.
डॉक्टरों के अनुसार कैंसर काफी एडवांस स्टेज में था और किडनी से निकलकर पैंक्रियाज व स्प्लीन तक फैल चुका था. मरीज की स्थिति को देखते हुए तुरंत सर्जरी की गई. करीब दो घंटे चली सर्जरी में बाईं किडनी निकालनी पड़ी. इसके अलावा पैंक्रियाज का कुछ भाग एवं स्प्लीन को भी हटाया गया, जो कैंसर प्रभावित था। सर्जरी के बाद मरीज स्वस्थ है और तेजी से रिकवर कर रहा है.
अस्पताल के प्रबंध निदेशक एवं वरिष्ठ यूरोलॉजिस्ट डॉ कुमार राजेश रंजन ने बताया कि मरीज की जांच के दौरान सीटी स्कैन कराया गया, जिसमें बाईं किडनी में बड़ा ट्यूमर मिला. उन्होंने बताया कि कई बार सामान्य दिखने वाली समस्या के पीछे गंभीर बीमारी छिपी होती है. ऐसे में लगातार पेट दर्द, कमजोरी या पेशाब संबंधी परेशानी होने पर जांच जरूर करानी चाहिए.
