sasaram News : बक्सर-चौसा लाइन नहर पर पुल व पानी का इंतजाम करें अफसर

आपका शहर आपकी बात. नहर पर पुल बनवाने सहित कई समस्याओं को लोगों ने उठाया

नोखा. नोखा नगर पर्षद क्षेत्र अंतर्गत वार्ड नंबर आठ स्थित प्राथमिक विद्यालय रामनगर के प्रांगण में गुरुवार को ””आपका शहर आपकी बात”” (मुहल्ला सभा) का आयोजन किया गया. इसकी अध्यक्षता वार्ड पार्षद ने की. इस अवसर पर नगर पर्षद के सभापति राधेश्याम सिंह और उपसभापति धनजी सिंह मौजूद थे. लोगों ने बक्सर चौसा लाइन पर पुल बनवाने की समस्याओं को गंभीरता से उठाया़ वहीं, गांव के नाली-गली की सफाई, पीसीसी सड़क, पुस्तकालय, नलजल जलमीनार निर्माण की मांग पदाधिकारियों के समक्ष रखा. विदित है कि नगर विकास व आवास विभाग के निर्देशानुसार नगर पर्षद के नवविस्तारित क्षेत्रों में आपका शहर आपकी बात का आयोजन किया जा रहा है. लोगों ने सुविधाओं की उपलब्धता व विकास कार्यों के शीघ्र व समुचित कार्यान्वयन के उद्येश्य से नगर पर्षद के नवविस्तारित सभी वार्डों में मोहल्ला सभा के आयोजन को लेकर नगर प्रशासन द्वारा अलग-अलग तिथि जारी की गयी है. इसी के तहत नवविस्तारित वार्ड संख्या आठ अंतर्गत रामनगर गांव स्थित प्राथमिक विद्यालय जबरा में गुरुवार को मोहल्ला सभा में लोग जमा हुए. मोहल्लेवासी न जितेंद्र चौधरी ने कहा की मेरे वार्ड में महारज गंज में बक्सर-चौसा लाइन नहर पर चाचर का पुल बना हुआ है, जिससे बरसात में लोग आने जाने में काफी समस्या होती है़ साल में एक-दो बार घटना घट जाता है़ इसलिए वहां पुल का निर्माण करवाया जाए. बिंदा देवी ने कहा कि मुहल्ले में कभी झाडू नहीं लगता है. उन्होंने पानी की समस्या को भी उठाया. खासकर गर्मी के दिनों में पानी की किल्लत से होने वाली परेशानियों से लोगों को निजात दिलाने की मांग की. लोगों ने पानी की समस्या के मद्देनजर जलमीनार, मुक्तिधाम का निर्माण का मुद्दा उठाया गया. रीता देवी ने कही चौक चौरहा सहित मुहल्ले में पोल पर स्ट्रीट लाइट लगवाने की समस्या को रखा. रीता देवी और मनोरमा देवी ने कहा कि साहब मेरा आवास कब मिलेगा. अभी तक मेरी सूची में नाम नहीं आया कैसे होगा. बिभा देवी ने कही नलजल काम नही कर रहा है. मनोज कुमार ने खेल मैदान बनाने कि मांग की. सभा की नोडल पदाधिकारी प्रवीण कुमार ओझा ने बताया कि नगर पर्षद के अंतर्गत वार्ड नंबर आठ के अंतर्गत प्राथमिकी विद्यालय रामनगर में आपका शहर आपकी बात (मुहल्ला सभा) का आयोजन किया गया़ इसमें वार्ड के करीब 28 लोगों ने मौखिक रूप से अपनी समस्याओं कों रखा है. जिन्हे रजिस्टर पर नोट कर लिया गया है. मुहल्ला सभा की कार्यवाही को आगे बढ़ाते हुए नगर आवास विभाग और जिला प्रशासन को भेजा जायेगा. मौके पर सिटी प्लानर विनय चन्द्रनाथ चौधरी,ब्रांड एंबेसडर राजेंद्र सिंह, टैक्स दरोगा सत्यनारायण प्रसाद, प्रधान लिपि संजय कुमार, दीपक कुमार, सच्चिदानंद चौधरी, धनजी राम सहित वार्ड के लोग मौजूद थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Panchdev kumar

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >