चेनारी के डुमरी गांव में रविवार की रात हुआ हादसा, साथ गये लोग हुए फरार
खंभे पर चढ़ते ही हाइटेंशन तार में आया करेंट, धू-धू कर जला युवकग्रामीणों का आरोप : बिजली विभाग की लापरवाही से हुआ हादसा
आक्रोश के बाद परिजनों को मिला चार लाख का चेकशटडाउन के बावजूद कैसे दौड़ी बिजली, एसडीएम ने विभाग को लगायी कड़ी फटकारफोटो- 4-घटना के बाद बिजली के खंभे पर जला युवक का शव.
फोटो-4 ए- रात में घटनास्थल पर लोगों को समझाती सदर एसडीएम व अन्य अधिकारी.फोटो-4 बी- मृतक का फाइल फोटो.प्रतिनिधि, सासाराम ग्रामीण
चेनारी थाना क्षेत्र के डुमरी गांव में रविवार की रात बिजली के खंभे पर चढ़कर ट्रांसफाॅर्मर का फ्यूज ठीक कर रहे एक युवक की दर्दनाक मौत हो गयी. मृतक की पहचान डिहरिया पंचायत के खैरा गांव निवासी गोवर्धन तिवारी के पुत्र सदानंद तिवारी (36 वर्ष) के रूप में हुई है. मृतक की पत्नी सुनीता देवी इसी पंचायत की वार्ड सदस्य हैं. घटना के संबंध में बताया जाता है कि डुमरी गांव के कुछ लोग सदानंद को फ्यूज ठीक कराने के लिए उनके घर से बुलाकर ले गये थे. जब वह खंभे पर चढ़कर काम कर रहे थे, तभी अचानक हाइटेंशन तार में करेंट आ गया. करेंट की चपेट में आने से सदानंद की खंभे पर ही झुलसकर मौत हो गयी. हादसे के बाद साथ गये लोग मौके से फरार हो गये. सूचना मिलते ही ग्रामीण घटनास्थल की ओर दौड़े, जहां युवक का शव करेंट से धू-धू कर जल रहा था. स्थानीय लोगों ने तुरंत चेनारी थाना और प्रशासनिक अधिकारियों को सूचित किया. मौके पर पहुंची पुलिस ने ग्रामीणों की मदद से शव को नीचे उतारा और पोस्टमाॅर्टम के लिए सदर अस्पताल सासाराम भेज दिया. सदर एसडीपीओ-1 दिलीप कुमार ने बताया कि पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया है. साथ गये लोगों की तलाश की जा रही है, ताकि हादसे की सच्चाई सामने आ सके.