नोखा: चापाकल में उतरे करेंट की चपेट में आने से महिला की मौत

SASARAM NEWS.थाना क्षेत्र के वार्ड संख्या 14 स्थित गढ़ सूर्यमंदिर छठी तालाब के समीप चापाकल में करेंट आने से एक महिला की मौत हो गयी. मृतका की पहचान हाशमी मोहल्ला निवासी बैजनाथ बैठा की 46 वर्षीय पत्नी रेखा देवी के रूप में की गयी है.

छठी तालाब के पास पानी पीने गयी थी महिला ट्रांसफॉर्मर से अर्थिंग आने के कारण हुआ हादसा प्रतिनिधि,नोखा थाना क्षेत्र के वार्ड संख्या 14 स्थित गढ़ सूर्यमंदिर छठी तालाब के समीप चापाकल में करेंट आने से एक महिला की मौत हो गयी. मृतका की पहचान हाशमी मोहल्ला निवासी बैजनाथ बैठा की 46 वर्षीय पत्नी रेखा देवी के रूप में की गयी है. परिजनों के अनुसार रेखा देवी पानी पीने के लिए चापाकल के पास गयी थीं. इसी दौरान समीप स्थित ट्रांसफॉर्मर से अर्थिंग के कारण चापाकल में करेंट आ गया और वह उसकी चपेट में आ गयीं. हादसे में उनकी मौके पर ही मौत हो गयी. घटना की जानकारी मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया. ग्रामीणों की मदद से उन्हें आनन-फानन में सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र नोखा ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने जांच के बाद मृत घोषित कर दिया. सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए सासाराम भेज दिया. घटना के बाद परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है, जबकि स्थानीय लोग उन्हें सांत्वना दे रहे हैं.ग्रामीणों ने बिजली कंपनी से ट्रांसफॉर्मर के आसपास सुरक्षा व्यवस्था दुरुस्त करने की मांग की है, ताकि भविष्य में इस तरह की घटना की पुनरावृत्ति न हो.थानाध्यक्ष अनुज कुमार सिंह ने बताया कि पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Anurag sharan

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
और पढ़ें
Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >