लीड में जोड़….आग लगने से 50 एकड़ में लगी गेहूं की फसल जलकर राख

SASARAM NEWS.थाना क्षेत्र की सरेयां पंचायत स्थित सरेयां-फुल्ली गांव के बधार में शुक्रवार की दोपहर अचानक आग लगने से करीब 50 एकड़ से अधिक खेतों में खड़ी गेहूं की फसल जलकर राख हो गयी.

तेज पछुआ हवा से आग ने लिया विकराल रूप,फायर ब्रिगेड ने घंटों मशक्कत के बाद पाया काबू प्रतिनिधि, कोचस थाना क्षेत्र की सरेयां पंचायत स्थित सरेयां-फुल्ली गांव के बधार में शुक्रवार की दोपहर अचानक आग लगने से करीब 50 एकड़ से अधिक खेतों में खड़ी गेहूं की फसल जलकर राख हो गयी.घटना की जानकारी मिलते ही किसान आनन-फानन में खेतों पर पहुंचे और आग बुझाने का प्रयास किया, लेकिन तेज पछुआ हवा के कारण आग विकराल रूप लेती गयी और कोई भी खेतों के समीप नहीं जा सका. इससे आग तेजी से फैलती चली गयी.किसानों की सूचना पर करीब एक घंटे बाद पहुंची फायर ब्रिगेड टीम ने स्थानीय लोगों के सहयोग से घंटों मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया. हालांकि तब तक खेतों में खड़ी फसल पूरी तरह जल चुकी थी.इस अगलगी में सरेयां गांव निवासी विनय पांडेय, सुरेंद्र तिवारी, श्रीरंग तिवारी, विगन पाल, रामजी यादव, राम सिंगासन यादव समेत कई छोटे-बड़े किसानों की फसल जलकर नष्ट हो गयी.घटना के कारणों का अब तक स्पष्ट पता नहीं चल सका है. इस संबंध में सीओ सोहराब अंसारी ने बताया कि क्षति का आकलन कर प्रभावित किसानों को शीघ्र ही उचित मुआवजा दिया जायेगा.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Anurag sharan

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
और पढ़ें
Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >