चेनारी गोलीकांड का बड़ा खुलासा: अवैध हथियार की टेस्टिंग के दौरान दोस्त को ही लगी थी गोली, पुलिस ने 3 नाबालिगों को किया गिरफ्तार

रोहतास जिले के चेनारी में अवैध हथियार की टेस्टिंग के दौरान एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया. पुलिस ने इस मामले में त्वरित कार्रवाई करते हुए तीन नाबालिगों को गिरफ्तार किया है. जांच में खुलासा हुआ है कि यह कोई आपराधिक घटना नहीं, बल्कि दोस्तों के बीच हुई दुर्घटना थी.

Rohtas News: रोहतास जिले अंतर्गत चेनारी प्रखंड कार्यालय के समीप बुधवार की देर शाम कैमूर निवासी युवक को गोली लगने के चर्चित मामले का पुलिस ने त्वरित खुलासा करने का दावा किया है. पुलिस के अनुसार, यह कोई आपराधिक हमला या रंजिश नहीं, बल्कि अवैध कट्टे/हथियार की टेस्टिंग के दौरान हुई दुर्घटना थी. टेस्टिंग के क्रम में अचानक गोली चल गई, जिसकी चपेट में आकर उनका ही दोस्त गंभीर रूप से घायल हो गया.

मामले में त्वरित कार्रवाई करते हुए पुलिस ने घटना में शामिल तीन नाबालिग दोस्तों को गिरफ्तार कर लिया है, जबकि वारदात में प्रयुक्त हथियार की बरामदगी के लिए छापेमारी जारी है.

कमरे पर किराए पर रहकर पढ़ाई करते थे सभी दोस्त

चेनारी थानाध्यक्ष दिनेश कुमार मालाकार ने बताया कि घटना के उद्भेदन के लिए एक विशेष पुलिस टीम का गठन किया गया था. पुलिस ने संभावित ठिकानों पर छापेमारी कर बीती रात तीन नाबालिगों को दबोच लिया.

पुलिस जांच में सामने आया है कि घायल युवक और गिरफ्तार तीनों नाबालिग कैमूर जिले के करमचट (सबार) थाना क्षेत्र स्थित कुडाढ़ी गांव के रहने वाले हैं. सभी चेनारी प्रखंड कार्यालय परिसर के समीप एक निजी मकान में किराए पर कमरा लेकर पढ़ाई करते थे. बुधवार की शाम कमरे के समीप ही अवैध हथियार की जांच/टेस्टिंग की जा रही थी, तभी अचानक ट्रिगर दबने से गोली सीधे सामने खड़े दोस्त गोरख कुमार के सीने में जा लगी.

फोटो कैप्शन 0:- गोली लगने के बाद सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मेंजुटी भीड़ एंबुलेंस में घायल युवक | Prabhat Khabar Network

वाराणसी ट्रामा सेंटर में चल रहा घायल युवक का इलाज

गोली लगने के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई. स्थानीय लोगों की मदद से घायल गोरख कुमार को तत्काल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (CHC) चेनारी ले जाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद डॉक्टर इमरान ने उसे सासाराम सदर अस्पताल रेफर कर दिया. सासाराम सदर अस्पताल में भी प्राथमिक उपचार के पश्चात स्थिति की गंभीरता को देखते हुए डॉक्टरों ने उसे बेहतर इलाज के लिए वाराणसी (बनारस) ट्रामा सेंटर रेफर कर दिया, जहां फिलहाल उसका इलाज चल रहा है.

हथियार की सप्लायर की खोज में जुटी पुलिस

थानाध्यक्ष ने बताया कि गिरफ्तार तीनों नाबालिगों से कड़ाई से पूछताछ की जा रही है. पुलिस अब इस मुख्य बिंदु की पड़ताल कर रही है कि इन स्कूली छात्रों/नाबालिगों के पास अवैध हथियार कहां से और किसने उपलब्ध कराया था. हथियार बरामदगी और सप्लायर की पहचान के बाद आगे की कड़ी कानूनी कार्रवाई की जाएगी.

Also Read: रोहतास के पांच राजकीय डिग्री कॉलेजों की डीएम ने की समीक्षा, सुविधाएं बढ़ाने और नियमित कक्षा संचालन पर जोर


प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar news desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >