sasaram News : जिले की सात सीटों के लिए 95 उम्मीदवार मैदान में, पांच ने नाम लिया वापस

सासाराम विस क्षेत्र से एक, दिनारा से दो और डेहरी से दो प्रत्याशियों ने नाम लिया वापस, जिले में 39 निर्दलीय आजमा रहे किस्मत, सिंबल मिलने के बाद अभ्यर्थियों के पास प्रचार के लिए 16 दिनों का समय

सासाराम नगर. जिले की सात विधानसभा सीटों पर नाम वापसी के बाद कुल 95 प्रत्याशी चुनावी मैदान में हैं. नाम वापसी के अंतिम दिन पांच प्रत्याशियों ने अपना-अपना नाम वापस ले लिया. इसमें सासाराम विधानसभा क्षेत्र से एक प्रत्याशी रजनीश कुमार वर्मा ने नाम वापस लिया है. वहीं, दिनारा विधानसभा क्षेत्र से दो प्रत्याशियों ने नाम वापस लिया है. इसमें रालोमो के टिकट पर चुनाव लड़ रहे आलोक कुमार सिंह के भाई अशोक कुमार सिंह भी है. अशोक कुमार सिंह ने निर्दलीय पर्चा दाखिल किया था. इनके अलावा संजय कुमार सिंह ने भी नामांकन वापस लिया है. डेहरी से राष्ट्र लोक सेवा के प्रत्याशी प्रदीप जोशी की पत्नी ज्योति रश्मि और लोजपा आर के प्रत्याशी राजीव रंजन सिंह की पत्नी नीतू सिंह ने अपना नामांकन वापस लिया है. पूरे विधानसभा क्षेत्र में 39 प्रत्याशी निर्दलीय अपनी किस्मत आजमा रहे हैं.

दूसरे चरण में 11 नवंबर को मतदान होगा.

आज चुनाव चिह्न का होगा आवंटन

गुरुवार को जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह डीएम उदिता सिंह ने जिले के सातों विधानसभा क्षेत्र से चुनाव लड़नेवाले उम्मीदवारों और नामांकन वापस लेनेवाले प्रत्याशियों की सूची जारी कर दी. डीआरडीए सभागार में हुए प्रेस ब्रीफिंग में उन्होंने बताया कि सभी को चुनाव चिह्न का आवंटन शुक्रवार को किया जायेगा. चुनाव चिह्न एप्रुवल के लिए आयोग को भेज दिया गया है.

चेनारी विस क्षेत्र के 62 बूथों पर अब 5:00 बजे तक होगा मतदानडीएम ने बताया कि चेनारी विधानसभा क्षेत्र के 62 बूथों पर मतदान के समय में बढ़ोतरी कर दिया गया है. इन बूथों पर पहले सुबह 7:00 बजे से 4:00 बजे तक मतदान का समय निर्धारित था. लेकिन, अब इसे बढ़ा दिया गया है. अब सुबह 7:00 बजे से शाम 5:00 बजे तक मतदान किया जायेगा. साथ ही डीएम ने बताया कि प्रत्येक विधानसभा में नौ मतदान केंद्र अलग होंगे. इनमें मॉडल मतदान केंद्र होंगे. वहीं, एक मतदान केंद्र पर प्रचाइडिंग से लेकर अन्य सभी मतदान कर्मी युवा होंगे, जिनकी उम्र अधिकतम 24 वर्ष तक होगी. वहीं, पांच मतदान केंद्र ऐसे होंगे, जिसपर सभी कर्मी महिला होंगी. इसके अलावा एक मतदान केंद्र पर सभी कर्मी दिव्यांग होंगे.

सात विधानसभा में चुनाव लड़ने वाले उम्मीदवारों की सूची207-चेनारी विधानसभा क्षेत्रनाम पार्टीमंगल राम इंडियन नेशनल कांग्रेस मुरारी प्रसाद गौतम लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास)नेहा कुमारी जनसुराज पार्टी अमित पासवान आजाद समाज पार्टी आशा पासवान राष्ट्रीय लोक जनशक्ति पार्टी भज्जू राम राष्ट्रीय समानता दल सुनील राम राष्ट्रीय जन संभावना पार्टी रवि शंकर प्रसाद लोहिया जनता दल श्वेता देवी बहुजन समाज पार्टी सलोनी कुमारी रिपब्लिक पार्टी ऑफ इंडिया (ए) परमहंस कुमार निर्दलीय हरेराम राम निर्दलीय नेहा कुमारी निर्दलीय पंकज कुमार निर्दलीय सुखारी राम निर्दलीय सासाराम विधानसभा क्षेत्र संख्या 208उम्मीदवार पार्टीअरमान अहमद खान आम आदमी पार्टीअशोक कुमार बहुजन समाज पार्टीसत्येंद्र साह राष्ट्रीय जनता दलआशुतोष सिंह नेशनलिस्ट कांग्रेस पार्टीधनजीत शर्मा जागरुक जनता पार्टीबिनय कुमार सिंह जनसुराज पार्टीमोहम्मद शाहजाद हुसैन आजाद समाज पार्टी(काशीराम)

यश राज सिंह जय हिंद फोर्सरेखा देवी सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टीस्नेहलता राष्ट्रीय लोक मोर्चाआनंद कुमार गुप्ता निर्दलीयआरिफ इसाइन हुसैन निर्दलीयओमजीत कुमार निर्दलीयकुमारी अर्चना गुप्ता निर्दलीयकृष्णा कुमार सिंह निर्दलीयगीता देवी निर्दलीयजाकिर हुसैन निर्दलीयनिरंजन कुमार निर्दलीयबिमल कांत दुबे निर्दलीयरामायण पासवान निर्दलीयलालमती देवी निर्दलीयविवेक कुमार निर्दलीयकरगहर विधानसभा क्षेत्र संख्या 209उम्मीदवार पार्टीउदय प्रताप सिंह बहुजन समाज पार्टीबशिष्ठ सिंह जनता दल यूनाइटेडसंतोष कुमार मिश्रा इंडियन नेशन कांग्रेसअमित कुमार राष्ट्रीय सनातन पार्टीमन्टु कुमार लोक शक्ति पार्टी लोकतांत्रिकमहेन्द्र प्रसाद गुप्ता कम्युनिस्ट पार्टी ऑफ इंडियारामेसर नोनिया राष्ट्रीय जन संभावना पार्टीरितेश रंजन जनसुराज पार्टीगोवर्धन सिंह निर्दलीयदीपक कुमार निर्दलीयरामसुंदर पाल निर्दलीयशिवकुमार सिंह निर्दलीयदिनारा विधानसभा क्षेत्र संख्या 210उम्मीदवार पार्टी का नामभूपेश सिंह राष्ट्रीय लोक जनशक्ति पार्टीमालती देवी बहुजन समाज पार्टीशशिशंकर कुमार उर्फ राजेश यादव राष्ट्रीय जनता दलअनिल कुमार लोहिया जनता दलआलोक कुमार सिंह राष्ट्रीय लोक मोर्चामनोज कुमार सिंह नेशनलिस्ट कांग्रेस पार्टीसंजय कुमार जनसुराज पार्टीअभिषेक रंजन निर्दलीयजय कुमार सिंह निर्दलीयनिरंजन कुमार राय निर्दलीयमुन्ना सिंग निर्दलीयरमाकांत राम निर्दलीय211 नोखा विधानसभाउम्मीदवार पार्टीअनिता देवी राष्ट्रीय जनता दलनागेन्द्र चन्द्रवंशी जनता दल यूनायटेड

सुनीता कुमारी पीपल्स पार्टी ऑफ इंडियाअरविंद कुमार भारतीय लोक चेतना पार्टीअशोक कुमार सिंह लोहिया जनता दलधनंजय पासवान सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टीनसरूल्लाह खां जन सुराज पार्टीरंजन कुमार चौधरी भारतीय मानवाधिकार पार्टीसंतोष कुमार सिंह राष्ट्रीय जनसंभावना पार्टीसर्वेश्वरी तिवारी निर्दलीय212 डेहरी विधानसभाउम्मीदवार पार्टीगुडू कुमार चन्द्रवंशी राष्ट्रीय जनता दलराजीव रंजन सिंह उर्प सोनू सिंह लोक जन शक्ति पार्टी (रामबिलास)प्रदीप कुमार जोशी राष्ट्र सेवा दलप्रदीप लल्लन सिंह जन सुराज पार्टीफते बहादुर सिंह आजाद समाज पार्टी(काशीराम)

इंद्रराज रौशन उर्फ पप्पु यादव निर्दलीयमो एकराम अंसारी निर्दलीयरंजन कुमार निर्दलीयसमीर कुमार निर्दलीयसरोज कुमार सिंह निर्दलीयकाराकाट विधानसभा क्षेत्र संख्या 213उम्मीदवार पार्टीअरुण सिंह कम्युनिष्ट पार्टी ऑफ इंडियाबन्दना राज बहुजन समाज पार्टीमहाबली सिंह जदयूमो इरशाद खान लोहिया जनता दलनिर्मल शर्मा जागरुक जनता पार्टीयोगेंद्र सिंह जनसुराज पार्टीअमित उपाध्याय निर्दलीयअमित कुमार मिश्रा निर्दलीयअयोध्या राम निर्दलीयअरुण सिंह निर्दलीयज्योति सिंह निर्दलीयबंशीधर सिंह निर्दलीयमंटु चौधरी निर्दलीय

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Panchdev kumar

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >