अमौना पैक्स अध्यक्ष पद पर विशाल कुमार सिंह ने 90 वोट से संतोष उपाध्याय को हराया

sasaram news : निर्वाची पदाधिकारी ने बताया कि अमौना पैक्स अध्यक्ष पद के लिए चार प्रत्याशी चुनावी मैदान में थे. विशाल सिंह को 313 वोट मिले.

sasaram news : (अशोक कुमार सिंह की रिपोर्ट)

काराकाट प्रखंड के अमौना पैक्स का मतगणना बुधवार देर शाम प्रखंड मुख्यालय स्थित सामुदायिक भवन में संपन्न हुआ. मतगणना के दौरान कड़ी सुरक्षा व्यवस्था की गई थी. पूरी प्रक्रिया निर्वाची पदाधिकारी सह बीडीओ राहुल कुमार सिंह के नेतृत्व में कराई गई.

मतगणना कार्य की निगरानी प्रखंड सांख्यिकी पदाधिकारी अनुज कुमार तथा प्रखंड श्रम प्रवर्तन पदाधिकारी देवाशीष सिंह द्वारा की जा रही थी.

चार प्रत्याशी मैदान में थे

निर्वाची पदाधिकारी ने बताया कि अमौना पैक्स अध्यक्ष पद के लिए चार प्रत्याशी चुनावी मैदान में थे. मतगणना के बाद विशाल कुमार सिंह को 313 मत प्राप्त हुए, जबकि संतोष कुमार उपाध्याय को 223 मत, राजेश कुमार को 63 मत तथा ओम प्रकाश उपाध्याय को 19 मत मिले.

इस प्रकार विशाल कुमार सिंह को 90 मतों के अंतर से विजयी घोषित किया गया. पैक्स में कुल 1270 मतदाता थे, जिनमें से 641 मतदाताओं ने मतदान किया. इनमें 618 मत वैध तथा 22 मत अवैध पाए गए.

विजयी को दिया प्रमाण पत्र

निर्वाची पदाधिकारी द्वारा विजयी प्रत्याशी विशाल कुमार सिंह को प्रमाण पत्र प्रदान किया गया. इसके साथ ही पैक्स समिति सदस्य पद के लिए निर्विरोध निर्वाचित सात सदस्यों को भी प्रमाण पत्र सौंपा गया.

मतगणना के दौरान थाना अध्यक्ष विवेक कुमार, कृषि समन्वयक प्रवीण कुमार, शिक्षक संजय सिंह, डाटा ऑपरेटर किशु कुमार सहित कई पदाधिकारी एवं कर्मी उपस्थित रहे.

Also Read : बुलडोजर का खौफ : अतिक्रमणकारियों ने समय से पहले ही खुद हटाने लगे दुकानें,

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Rajeev Kumar

राजीव कुमार तीन वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय है. फिलहाल हिंदी डिजिटल मीडिया में कंटेंट राइटर के रूप में अपना योगदान दिए हैं. बिहार के स्थानीय-क्षेत्रिय मुद्दों पर विशेष नजर बनाए रखते है. राजीतिक-सामाजिक गतिविधियों से जुड़ी खबरो पर पकड़ है. खबरों की विश्वसनीयता बनाए रखने के लिए स्रोतों की जांच के साथ तथ्यों की पुष्टि अनिवार्य रूप से करते हैं.

विशेषज्ञता

राजीव कुमार खास तौर पर राजनीति की खबर,ब्रेकिंग न्यूज, रियल टाइम खबरें और मौसम की खबर समेत रिसर्च आधारित खबरें करते हैं. इसके अलावा वह हर तरह के इवेंट का पल-पल का लाइव कवरेज भी करते हैं. सोशल मीडिया एक्स हैंडल पर नजर बनाएं रखते है. खासकर राजनीति से जुड़ी खबरों पर विशेष फोकस रखते है. बिहार की राजनीति पर हमेशा नजर रहती है.

पत्रकारिता अनुभव

राजीव कुमार ने पत्रकारिता में मास्टर डिग्री हासिल करने के बाद प्रतिष्ठित संस्थान में पत्रकारिता की शुरुआती ज्ञान लिया, यहां हेडलाइन, ब्रेकिंग न्यूज, लाइव कवरेज,खबर की थीम, खबरों में तथ्य आदि के बारे में बारीकी से समझा. जिले से जुड़ी खबर, लोकल खबर समेत कई खबरों की जानकारी मिली.

शिक्षा/पुरस्कार

मूल रूप से बिहार के पूर्वी चंपारण के बाबा सोमेश्वरनाथ नगरी रहने वाले राजीव कुमार ने महात्मा गांधी केंद्रीय विश्वविद्यालय मोतिहारी से मास कम्युनिकेशन में पारास्नातक की डिग्री हासिल किया. काम करने के दौरान बेतहर हेडिंग और एनओडी पैकेज पर दो-दो पुरस्कार प्राप्त है.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >