सासाराम: शहीद DFO संजय सिंह इको पार्क में वन महोत्सव, बच्चों ने लगाए पौधे, पेंटिंग में दिखाया पर्यावरण प्रेम

रोहतास वन प्रमंडल ने सासाराम के शहीद डीएफओ संजय सिंह इको पार्क में वन महोत्सव का आयोजन किया. बच्चों ने पौधरोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संकल्प लिया और पेंटिंग जैसी प्रतियोगिताओं में भाग लिया.

Van Mahotsav Sasaram Eco Park : रोहतास वन प्रमंडल के तत्वावधान में संत जोसेफ स्कूल के सहयोग से रविवार को चंदतन शहीद पहाड़ी स्थित शहीद डीएफओ संजय सिंह इको पार्क में वन महोत्सव का आयोजन किया गया. रोहतास वन प्रमंडल पदाधिकारी (डीएफओ) स्टालिन फीडल के निर्देशन में आयोजित कार्यक्रम का उद्देश्य पर्यावरण संरक्षण के प्रति लोगों, खासकर बच्चों में जागरूकता बढ़ाना और अधिक से अधिक पौधरोपण के लिए प्रेरित करना था.

Rohtas News : पौधरोपण के साथ प्रतियोगिताओं में दिखा उत्साह

वन महोत्सव के दौरान बच्चों ने इको पार्क परिसर में पौधरोपण कर उनकी देखभाल का संकल्प लिया. कार्यक्रम में बच्चों के लिए पेंटिंग प्रतियोगिता और अभिभावकों के लिए म्यूजिकल चेयर प्रतियोगिता भी आयोजित की गई. रंग-बिरंगे परिधानों में पहुंचे बच्चों ने पर्यावरण संरक्षण से जुड़े संदेशों को अपनी कलाकृतियों के माध्यम से प्रस्तुत किया.

Sasaram News : 'बच्चों में बचपन से विकसित हो पर्यावरण प्रेम'

संत जोसेफ स्कूल के निदेशक एवं बिहार पब्लिक स्कूल एंड चिल्ड्रन वेलफेयर एसोसिएशन के जिला अध्यक्ष संतोष कुमार ने कहा कि बच्चों को प्रकृति के करीब लाने का उद्देश्य उनके भीतर पर्यावरण के प्रति स्वाभाविक लगाव विकसित करना है. उन्होंने कहा कि ऐसे आयोजन बच्चों में पर्यावरण संरक्षण की भावना को मजबूत करते हैं और भविष्य में यही बच्चे हरित वातावरण बनाने में अहम भूमिका निभाएंगे.

इन प्रतिभागियों ने जीते पुरस्कार

पेंटिंग प्रतियोगिता के जूनियर वर्ग में सुहानी कुमारी प्रथम, अनन्या कुमारी द्वितीय और नैना गुप्ता तृतीय स्थान पर रहीं. सीनियर वर्ग में सृष्टि मौर्या ने प्रथम, अभीशु विश्वकर्मा ने द्वितीय तथा काजल कुमारी ने तृतीय स्थान प्राप्त किया. म्यूजिकल चेयर प्रतियोगिता में प्रियंका कुमारी प्रथम, पूजा कुमारी द्वितीय और रेणु कुमारी तृतीय स्थान पर रहीं. सभी विजेताओं को वन विभाग की ओर से मेडल और स्मृति चिह्न देकर सम्मानित किया गया.

पर्यावरण संरक्षण का लिया संकल्प

कार्यक्रम में फोरेस्टर अमित प्रसाद, दिवाकर कुमार, ज्योति कुमारी सहित वन विभाग के अधिकारी, संत जोसेफ स्कूल के शिक्षक, छात्र-छात्राएं, अभिभावक और पर्यावरण प्रेमी उपस्थित रहे. अंत में सभी ने अधिक से अधिक पौधे लगाने, उनकी नियमित देखभाल करने और पर्यावरण संरक्षण को जन आंदोलन बनाने का संकल्प लिया.


प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Md aarif khan

Published by: Vivek Singh

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >