सासाराम में उत्तर प्रदेश के 15 वर्षीय मेहंदी डिज़ाइनर का फंदे से लटका मिला शव, जांच में जुटी पुलिस

रोहतास के सासाराम में एक 15 वर्षीय मेहंदी डिजाइनर की मौत ने सनसनी फैला दी है। उसका शव किराये के कमरे में फंदे से लटका मिला। पुलिस इस मामले की गहन जांच कर रही है।

Sasaram Mehndi Designer Death : रोहतास के सासाराम शहर में गुरुवार देर रात एक 15 वर्षीय मेहंदी डिजाइनर का शव किराये के कमरे में फंदे से लटका मिलने से सनसनी फैल गई. मृतक उत्तर प्रदेश के हाथरस जिले का रहने वाला था और शहर में किराये के मकान में रहकर मेहंदी डिजाइनर का काम करता था. पुलिस मामले की जांच में जुटी है.

Rohtas News : रात डेढ़ बजे सामने आया मामला

पुलिस के अनुसार उत्तर प्रदेश के हाथरस जिले के लखपुरा गांव निवासी संजय सिंह का करीब 15 वर्षीय पुत्र पीयूष कुमार सासाराम के कबीरगंज मोहल्ले में अपने एक दोस्त के साथ किराये के मकान में रहता था. वह शहर के कुशवाहा सभा भवन के समीप स्थित वीटू मॉल परिसर में लोगों के हाथों पर मेहंदी लगाने का काम करता था.

गुरुवार रात उसका दोस्त सिनेमा देखने चला गया था. देर रात करीब 1.30 बजे लौटने पर उसने काफी देर तक दरवाजा खटखटाया और पीयूष को आवाज लगाई, लेकिन अंदर से कोई जवाब नहीं मिला.

Sasaram News : रोशनदान से देखा तो फंदे से लटका था शव

करीब आधे घंटे तक दरवाजा नहीं खुलने पर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे. लोगों ने कमरे के रोशनदान से अंदर झांका तो पीयूष का शव फंदे से लटका दिखाई दिया. इसके बाद तत्काल पुलिस को सूचना दी गई.

सूचना मिलते ही सासाराम नगर थाना पुलिस मौके पर पहुंची. पुलिस ने कमरे का दरवाजा तोड़कर अंदर प्रवेश किया और शव को फंदे से नीचे उतारकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया.

गरीबी और आर्थिक तंगी की चर्चा, लेकिन पुष्टि नहीं

स्थानीय लोगों के मुताबिक पीयूष करीब एक वर्ष से सासाराम में मेहंदी डिजाइनर का काम कर रहा था. बताया जाता है कि उसके परिवार की आर्थिक स्थिति कमजोर थी. उसके पिता औरंगाबाद में रहकर मेहंदी डिजाइनर का काम करते हैं.

आसपास के लोगों के बीच आर्थिक तंगी को लेकर तरह-तरह की चर्चाएं हैं, लेकिन पुलिस ने अभी आत्महत्या के कारणों की पुष्टि नहीं की है. घटना की वास्तविक वजह जांच पूरी होने के बाद ही स्पष्ट हो सकेगी.

दोस्त से पूछताछ, हर पहलू पर जांच

सासाराम नगर थाना के थानाध्यक्ष शिवेंद्र कुमार ने बताया कि सूचना मिलने पर पुलिस ने शव को फंदे से उतारकर पोस्टमार्टम कराया और बाद में शव परिजनों को सौंप दिया गया. मामले की सभी बिंदुओं पर जांच की जा रही है. मृतक के साथ रहने वाले उसके दोस्त से भी पूछताछ की जा रही है. जांच के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी.


प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Punit Kr Pandey

Published by: Vivek Singh

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >