बालू लदे दो हाइवा व एक ट्रक जब्त, प्राथमिकी

महिनों बाद प्रशासन ने अवैध बालू के खिलाफ छापेमारी की

सड़क जाम ने खोली प्रशासन की नींद, एसडीएम की छापेमारी में बालू माफिया बेनकाब जाम का फायदा उठाकर चल रहा था अवैध बालू कारोबार फोटो-4- दरिहट में सड़क पर वाहनों का लगा जाम. प्रतिनिधि, अकोढ़ीगोला महिनों बाद प्रशासन ने अवैध बालू के खिलाफ छापेमारी की. यह कार्रवाई सड़क पर लगातार लग रहे जाम के कारण हुई़ बालू लदे वाहनों की भीड़ में अवैध बालू खनन का कारोबार जोर-शोर से चल रहा था, जिसका खुलासा सोमवार की रात एसडीएम की छापेमारी से हुआ. सोमवार की रात एसडीएम नीलेश कुमार ने दरिहट से आयरकोठा बाजार तक लगी बालू लदे वाहनों की लंबी कतार की जांच शुरू की. चालान जांच की खबर मिलते ही कई वाहनों ने सड़क पर बालू गिरा दिया और पुनः बालू घाट की ओर भाग निकले. इस दौरान बालू लदे एक हाइवा को जब्त कर दरिहट थाना को सौंप दिया गया. वहीं, बालू लदे दो हाइवा को आयरकोठा थाना को जिम्मा लगाया गया. इस मामले में मंगलवार को खनन निरीक्षक प्रीतम कुमार ने दोनों थानों में अवैध बालू खनन के विरुद्ध तीन बालू लदे वाहनों पर प्राथमिकी दर्ज करायी. इस संबंध में एसडीएम नीलेश कुमार ने कहा कि सूचना मिली थी कि बालू लदे वाहनों की लंबी जाम लगी है, जिसमें अवैध बालू लदे वाहन भी खड़े हैं. इसी क्रम में तीन वाहनों को जब्त किया गया. उन्होंने बताया कि जब्त वाहनों में बालू किस घाट से लोड किया गया है, इसकी भी जांच की जायेगी. संबंधित बालू घाटों को चिन्हित कर आगे कार्रवाई की जायेगी. ज्ञात हो कि दरिहट, आयरकोठा व अकोढ़ीगोला में रविवार और सोमवार की रात लंबा जाम लगा था. दरिहट थाना से अकोढ़ीगोला मोड़ तक सड़क बालू लदे वाहनों से पूरी तरह जाम रही. जाम में शादी-विवाह से जुड़े छोटे-बड़े वाहन फंसे रहे. देर रात तक सड़क पर वाहनों की कतार लगी रही. वाहनों की लंबी जाम का फायदा बालू माफिया उठा रहे थे, क्योंकि सड़क पर जाम के दौरान चालान जांच कभी-कभार ही हो पाती है.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Anurag sharan

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >