रोहतास में खड़े टैंकर से टूरिस्ट बस की टक्कर, दर्जन भर यात्री घायल, सभी खतरे से बाहर

रोहतास जिले के शिवसागर में राष्ट्रीय राजमार्ग पर एक दर्दनाक सड़क हादसा हुआ है, जहाँ खड़े टैंकर से श्रद्धालुओं से भरी टूरिस्ट बस की जोरदार टक्कर हो गई। इस भीषण दुर्घटना में बस सवार करीब दर्जनभर यात्री घायल हो गए।

Sasaram Road Accident : रोहतास जिले के शिवसागर थाना क्षेत्र में शनिवार को राष्ट्रीय राजमार्ग पर एक बड़ा सड़क हादसा हो गया. शिवसागर के समीप खड़े एक टैंकर से टूरिस्ट बस की जोरदार टक्कर हो गई. इस दुर्घटना में बस पर सवार करीब दर्जनभर यात्री घायल हो गए. हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई और यात्रियों के बीच चीख-पुकार सुनाई देने लगी.

मौके पर पहुंची पुलिस, राहत-बचाव कार्य शुरू

घटना की सूचना मिलते ही शिवसागर थाना अध्यक्ष रितेश कुमार पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और तुरंत राहत एवं बचाव कार्य शुरू कराया. स्थानीय लोगों की मदद से सभी घायलों को तत्काल अस्पताल पहुंचाया गया, जहां उनका इलाज जारी है.

चिकित्सकों के अनुसार सभी घायलों की स्थिति फिलहाल खतरे से बाहर बताई जा रही है, जिससे परिजनों ने राहत की सांस ली है.

तमिलनाडु से आए श्रद्धालु थे सवार

प्राप्त जानकारी के अनुसार, टूरिस्ट बस तमिलनाडु से आए श्रद्धालुओं को लेकर वाराणसी से बोधगया दर्शन के लिए जा रही थी. इसी दौरान शिवसागर के पास राष्ट्रीय राजमार्ग पर पहले से खड़े एक टैंकर से बस की टक्कर हो गई.

टक्कर इतनी तेज थी कि बस का अगला हिस्सा बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया और कई यात्री घायल हो गए.

जांच में जुटी पुलिस

पुलिस ने घटनास्थल पर पहुंचकर यातायात को सामान्य कराया और दुर्घटना के कारणों की जांच शुरू कर दी है. प्रारंभिक तौर पर आशंका जताई जा रही है कि सड़क किनारे खड़े टैंकर के कारण यह हादसा हुआ.

हादसे के बाद कुछ देर तक क्षेत्र में अफरा-तफरी का माहौल बना रहा, लेकिन पुलिस की तत्परता से स्थिति को जल्द ही नियंत्रित कर लिया गया.


प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Pramod kr srivastav

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >