SASARAM NEWS.रोहतास नगर पंचायत के कुश्डिहरा ग्राम के नोनिया बीघा टोला में उस समय शोक की लहर दौड़ गयी, जब शुक्रवार की रात तिलक चढ़ने के अगले ही दिन शनिवार सुबह एक युवक की मौत हो गयी.
मिर्गी का दौरा पड़ने से खेत में गिरा युवक, अस्पताल में तोड़ा दम
अकबरपुर
. रोहतास नगर पंचायत के कुश्डिहरा ग्राम के नोनिया बीघा टोला में उस समय शोक की लहर दौड़ गयी, जब शुक्रवार की रात तिलक चढ़ने के अगले ही दिन शनिवार सुबह एक युवक की मौत हो गयी.मृतक की पहचान बिनोद चौहान के 20 वर्षीय पुत्र अनिल चौहान के रूप में की गयी है. जानकारी के अनुसार, अनिल सुबह करीब 10 बजे खेत में किसी कार्य के लिए गया था, जहां अचानक वह अचेत होकर गिर पड़ा. स्थानीय लोगों ने बताया कि उसे मिर्गी की बीमारी थी. आशंका है कि दौरा पड़ने के बाद वह गिर गया, जिससे उसे चोट भी लग गयी और उसकी हालत गंभीर हो गयी. परिजन तत्काल उसे अस्पताल ले गये, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया. इस घटना की सूचना मिलते ही पूरे गांव में मातम पसर गया और खुशियों का माहौल गम में बदल गया. परिवार सहित ग्रामीण गहरे सदमे में हैं.
Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.