विश्व बाल श्रम निषेध दिवस पर पुलिस पदाधिकारियों ने ली शपथ

मुफस्सिल थाना परिसर में गुरुवार को विश्व बाल श्रम निषेध दिवस मनाया गया

डेहरी नगर.

बिहार पुलिस मुख्यालय के निर्देश पर मुफस्सिल थाना परिसर में गुरुवार को विश्व बाल श्रम निषेध दिवस पर पुलिस पदाधिकारियों ने बाल श्रम के विरुद्ध शपथ ली. थानाध्यक्ष राकेश गोसाई की अध्यक्षता में थाना में तैनात पुलिस पदाधिकारी व पुलिस कर्मियों ने किसी भी रूप में बाल श्रम का समर्थन नहीं करूंगा और न ही उसे बढ़ावा देने, मैं अपने व्यक्तिगत और पेशेवर जीवन में यह ध्यान रखूंगा कि 14 वर्ष से कम आयु के किसी भी बच्चे से श्रर्म कार्य न कराया जाए. मैं समाज में बाल श्रम के विरुद्ध जागरूकता फैलाने के लिए निरंतर प्रयास करता रहूंगा. मैं यह प्रतिज्ञा करता हूं कि मैं राज्य को बाल श्रम मुक्त राष्ट्र बनाने के लिए पूरी तरह से ईमानदारी, संवेदनशीलता और सामाजिक उत्तरदायित्व के साथ कार्य करूंगा.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By ANURAG SHARAN

ANURAG SHARAN is a contributor at Prabhat Khabar.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >