सासाराम में काली मंदिर में दुस्साहसिक चोरी, सोने की आंख और मुकुट समेत दो लाख का सामान ले उड़े चोर

Sasaram News : नोखा के तिलई गांव स्थित काली मंदिर में चोरों ने गेट तोड़कर सोने-चांदी के आभूषणों पर हाथ साफ किया. ग्रामीणों में भारी आक्रोश, पुलिस जांच में जुटी.

Sasaram News : धर्मपुर थाना क्षेत्र के तिलई गांव स्थित काली मंदिर में चोरों ने दुस्साहसिक चोरी की वारदात को अंजाम देकर पुलिस की सुरक्षा व्यवस्था को चुनौती दी है. चोर मंदिर के मुख्य गेट में लगे रॉड को तोड़कर अंदर दाखिल हुए और काली माता की सोने की आंख, मुकुट तथा चांदी की कटोरी समेत करीब दो लाख रुपये मूल्य के सामान पर हाथ साफ कर दिया. घटना के बाद गांव में हड़कंप मचा हुआ है.

मुख्य गेट तोड़कर मंदिर में घुसे चोर

ग्रामीणों के अनुसार, चोरों ने मंदिर के मुख्य गेट को तोड़कर अंदर प्रवेश किया और वहां रखे कीमती सामान को निशाना बनाया. वारदात को अंजाम देने के बाद चोर मौके से फरार हो गये. सुबह मंदिर पहुंचने पर ग्रामीणों ने गेट टूटा हुआ देखा, जिसके बाद चोरी की जानकारी हुई. देखते ही देखते बड़ी संख्या में ग्रामीण मंदिर परिसर में जुट गये और घटना की सूचना पुलिस को दी.

Also Read : सासाराम: शिवसागर में इश्तेहार वारंट पर आरोपी गिरफ्तार, विशेष उत्पाद न्यायालय-2 के मामले में पुलिस की कार्रवाई

चोरी की घटना से ग्रामीणों में आक्रोश

धार्मिक स्थल में चोरी की घटना सामने आने के बाद ग्रामीणों में काफी आक्रोश है. लोगों का कहना है कि मंदिर में इस तरह चोरी होना गंभीर चिंता का विषय है. ग्रामीणों ने पुलिस से चोरों की जल्द पहचान कर गिरफ्तारी करने और चोरी गये सामान की बरामदगी की मांग की है.

Also Read : सासाराम में अजय पासवान बने लोजपा (रामविलास) के बिहार प्रदेश मीडिया सह प्रभारी

आवेदन मिलने के बाद प्राथमिकी दर्ज करेगी पुलिस

धर्मपुर थानाध्यक्ष रवि रंजन गुप्ता ने बताया कि काली मंदिर कमेटी की ओर से अभी तक लिखित आवेदन प्राप्त नहीं हुआ है. पुलिस को घटना की जानकारी मिली है और मामले की जांच की जा रही है. आवेदन मिलने के बाद प्राथमिकी दर्ज कर आवश्यक कार्रवाई की जायेगी. पुलिस आसपास के क्षेत्र में संदिग्ध गतिविधियों और घटना से जुड़े सुरागों की भी पड़ताल कर रही है.

Also Read : सासाराम: शिवसागर में इश्तेहार वारंट पर आरोपी गिरफ्तार, विशेष उत्पाद न्यायालय-2 के मामले में पुलिस की कार्रवाई

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By रंजन कुमार

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >