काराकाट में एटीएम लुटेरों व पुलिस में मुठभेड़, तीन राउंड फायरिंग

सूचना पर पहुंची पुलिस ने की कार्रवाई, भाग निकले अपराधी, घटनास्थल से दो खोखा बरामद, जांच में जुटी पुलिस

काराकाट. काराकाट थाना क्षेत्र के गोड़ारी बाजार स्थित एसबीआइ की एटीएम को शनिवार की अहले सुबह करीब तीन बजे लूट की घटना का अंजाम देने पहुंचे अपराधियों के मंसूबे पर पुलिस ने पानी फेर दिया. घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस पर अपराधियों ने फायरिंग कर दी. जवाब में पुलिस ने भी फायरिंग की. हालांकि, लुटेरे अंधेरा का फायदा उठाकर भाग निकले. जानकारी के अनुसार, शनिवार को की सुबह करीब तीन बजे अपराधी एक काले रंग की स्कॉर्पियो से एसबीआइ की बंद एटीएम के पास पहुंचे. कुछ दूरी पर ही स्कॉर्पियों को छोड़ दिया. कुछ अपराधी गैस कटर से शटर काट कर दिया और अंदर से शटर बंद कर लिया. इसके बाद एटीएम का पिछला हिस्सा काट दिया. लेकिन, सेफ तक नहीं पहुंचे थे. इसी दौरान एटीएम की इमरजेंसी अलार्म बजी. मुंबई से बैंक के वरीय अधिकारियों ने इसकी सूचना एसपी को दी. इसके बाद पुलिस घटनास्थल की ओर कार्रवाई के लिए पहुंची. पुलिस को देख अपराधी शटर खोलकर आनन-फानन में भागने लगे. पुलिस एटीएम के पास पहुंच कर और कार्रवाई में जुट गयी. इस दौरान अपराधियों ने पुलिस पर फायरिंग शुरू कर दी. कुछ अपराधी एटीएम की कुछ दूरी पर खड़ी स्कॉर्पियो में बैठे थे, जो फायरिंग कर दहशत फैला कर भाग निकले. पुलिस ने एटीएम काटने वाले गैस कटर के साथ दो सिलिंडर बरामद किया. सभी बरामद सामान को पुलिस ने जब्त किया है. सीसीटीवी कैमरे को अपराधियों ने तोड़ कर किया नष्ट इस संबंध में प्रभारी थानाध्यक्ष रोहित कुमार ने बताया कि घटनास्थल से दो खोखा बरामद किया गया है. वहीं, अपराधियों का एक हवाई चप्पल, एक जूता व दो गमछा सहित कई सामान बरामद हुआ है. इस मामले की फॉरेंसिक टीम जांच कर रही है. जांच के दौरान हर बिंदु से सैंपल उठायी है. उन्होंने बताया कि एटीएम में लगे सीसीटीवी कैमरे को अपराधियों ने तोड़ कर नष्ट कर दिया है. अपराधियों को खोज में आस पास में लगे सीसीटीवी कैमरों की भी पुलिस जांच में जुटी हुई है . गोलीबारी में बाल बाल-बचे प्रभारी थानाध्यक्ष एटीएम लूट की घटना की सूचना मिलते ही प्रभारी थानाध्यक्ष रोहित कुमार जैसे ही घटनास्थल पर पहुंचे, तो पुलिस को देखते ही स्कॉर्पियो से सवार अपराधियों ने प्रभारी थानाध्यक्ष पर गोलीबारी शुरू कर दी. बताया जाता है अपराधियों ने तीन से चार राउंड ताबड़तोड़ फायरिंग कर दी. बचाव में प्रभारी थानाध्यक्ष ने जवाबी फायरिंग की. बताया जाता है कि अपराधी पुलिस से घिरते देखा फायरिंग कर बिक्रमगंज की तरफ स्कॉर्पियो से भाग निकले. पुलिस ने पीछा किया, लेकिन पुलिस को चकमा देकर फरार होने में कामयाब हो गये. फायरिंग से दहशत अपराधियों की लगातार फायरिंग से आपपास के घरों में दहशत फैल गया. आसपास के घरों के प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार बताया अगर पुलिस जवाबी फायरिंग नहीं करती, तो अपराधियों के इतने हौसले बुलंद थे कि वे अनहोनी घटना का अंजाम दे सकते थे. कहा कि पुलिस ने बहुत ही दिलेरी का काम किया है, वरना एटीएम की लूट होना तय था. पुलिस की तत्परता से लूटने से बची एटीएम एटीएम लूट की घटना पुलिस की तत्परता से बच गयी. अगर 15 से 20 मिनट की भी पुलिस देर करती, तो गैस कटर से एटीएम काट कर लाखों रुपये की लूट हो जाती. लुटेरा एटीएम का पिछला हिस्सा काट चुके थे सिर्फ एक स्टील का चदरा काटना था, तभी पुलिस मौके पर ही पहुंच गयी.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: PANCHDEV KUMAR

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >