हाइटेंशन तार की चपेट में आने से किशोरी की मौत

गारा पंचायत के पंडितपुरा गांव की घटना

कोचस. थाना क्षेत्र के पंडितपुरा गांव में मंगलवार को 11 हजार केवीए बिजली तार की चपेट में आने से किशोरी की मौत हो गयी. मृतका 14 वर्षीया वंदना कुमारी कुदरा (कैमूर) थाना क्षेत्र के मतबरपुर गांव निवासी राम व्यास चौधरी की पुत्री बतायी जाती है. परिजनों से मिली जानकारी के अनुसार, वह एक सप्ताह पूर्व पंडितपुरा गांव स्थित अपने मौसी के घर आयी हुई थी. मंगलवार को छत पर भींगे कपड़े डालने के दौरान छत के ऊपर से गुजर रहे हाइटेंशन तार की चपेट में आकर पूरी तरह झुलस गयी. परिजनों ने आनन-फानन में उपचार के लिए सीएचसी लाया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया. प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ तुषार कुमार ने बताया कि सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम करा परिजनों को सौंप दिया है. अपर थानाध्यक्ष विजय बैठा ने बताया कि पुलिस परिजनों के आवेदन पर अग्रिम कार्रवाई करते हुए मामले की तहकीकात शुरू कर दी है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar news desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >