सासाराम : दो घरों में चोरी, लाखों के सामान और गहने ले गये चोर, दो बैग बरामद

Sasaram News : सासाराम प्रखंड के शंकरपुर और सुपा बिगहा गांव में चोरों ने सो रहे लोगों के घरों में सेंध लगाई. लाखों के गहने और सामान की चोरी हुई. पुलिस जांच कर रही है.

Sasaram News : सासाराम प्रखंड क्षेत्र के शंकरपुर और सुपा बिगहा गांव में गुरुवार की रात चोरों ने दो घरों को निशाना बनाया. दोनों घटनाओं में घरवाले सोते रह गये और चोर चोरी कर फरार हो गये. परिजनों को घटना की जानकारी शुक्रवार की सुबह हुई, जब घर का मुख्य दरवाजा खुला मिला और कमरे में सामान बिखरा पड़ा था.

बांस के सहारे छत पर चढ़े चोर, तीन बैग में भर ले गये सामान

बांक पंचायत के शंकरपुर निवासी दिनेश यादव के घर में चोरों ने चोरी की. बताया जाता है कि चोर बांस के सहारे छत पर चढ़े और वहां से नीचे उतरकर घर में प्रवेश किया. इसके बाद चोरी के सामान को तीन बैगों में भरकर मुख्य दरवाजा खोलकर घर से बाहर निकल गये.

Also Read : कैमूर: चांद में मजदूर यूनियन का धरना, भूमिहीनों को जमीन और मजदूरों को पेंशन समेत 12 सूत्री मांगों को लेकर प्रदर्शन

सुबह महिलाओं के जागने पर मिली चोरी की जानकारी

परिजनों को चोरी की भनक शुक्रवार की सुबह लगी. घर की महिलाएं जब सोकर उठीं, तो मुख्य दरवाजा खुला मिला. कमरे में सामान बिखरा पड़ा था. पीड़ित परिवार के अनुसार, चोर तीन बैगों में सोने-चांदी के गहने और कीमती साड़ियां भरकर ले गये.

Also Read : कैमूर में ‘स्वच्छता ही सेवा’ पखवाड़े का शुभारंभ, डीएम ने दिलायी स्वच्छता शपथ

आम के बगीचे से दो बैग बरामद, एक बैग लेकर भागे चोर

घटना की जानकारी मिलने के बाद पुलिस पदाधिकारी मौके पर पहुंचे और घटनास्थल की जांच व मुआयना किया. इसी दौरान गांव के बाहर स्थित आम के बगीचे से दो बैग बरामद किये गये. हालांकि, सोने-चांदी के गहने और कीमती कपड़े से भरा एक बैग चोर अपने साथ ले गये.

सुपा बिगहा में जितेंद्र सिंह के घर भी चोरी

शंकरपुर के बगल के गांव सुपा बिगहा में भी चोरों ने जितेंद्र सिंह के घर को निशाना बनाया. यहां से चोर लाखों रुपये के सामान लेकर फरार हो गये. दोनों घटनाओं में किसी भी व्यक्ति ने चोरों को चोरी करते हुए नहीं देखा.

आवेदन मिलने पर प्राथमिकी दर्ज कर होगी कार्रवाई

थानाध्यक्ष राकेश गोसाई ने बताया कि शंकरपुर और सुपा बिगहा में चोरी की घटनाएं हुई हैं. पुलिस पदाधिकारी मौके पर पहुंचकर जांच-पड़ताल कर चुके हैं. पीड़ितों द्वारा चोरों के संबंध में फिलहाल कोई जानकारी नहीं दी गयी है. उन्होंने बताया कि पीड़ितों से आवेदन प्राप्त होते ही प्राथमिकी दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जायेगी.

Also Read : कैमूर: चांद में मजदूर यूनियन का धरना, भूमिहीनों को जमीन और मजदूरों को पेंशन समेत 12 सूत्री मांगों को लेकर प्रदर्शन

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By अशोक कुमार सिंह

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >