बिक्रमगंज में निकाली गयी तिरंगा यात्रा, वीर सैनिकों को नमन

Sasaram news. भारतीय सेना द्वारा हाल ही में संपन्न किये गये ऑपरेशन सिंदूर की अभूतपूर्व सफलता के उपलक्ष्य में भाजपा मंडल की ओर से तिरंगा यात्रा का आयोजन किया गया.

फोटो -4- तिरंगा यात्रा में शामिल लोग. प्रतिनिधि, बिक्रमगंज. भारतीय सेना द्वारा हाल ही में संपन्न किये गये ऑपरेशन सिंदूर की अभूतपूर्व सफलता के उपलक्ष्य में भाजपा मंडल की ओर से तिरंगा यात्रा का आयोजन किया गया. यह यात्रा वीर सैनिकों के शौर्य, बलिदान और सम्मान को समर्पित रही. आयोजन की अध्यक्षता दक्षिणी मंडल अध्यक्ष धनंजय सिंह ने की, जबकि संचालन उत्तरी मंडल अध्यक्ष गौतम तिवारी के नेतृत्व में हुआ. यात्रा की शुरुआत काली स्थान, तेंदूनी के प्रांगण से हुई और भारत माता की जय व वीर शहीद अमर रहें के नारों के बीच यह यात्रा पूरे बिक्रमगंज नगर का भ्रमण करते हुए दुर्गा स्थान प्रांगण में समाप्त हुई. इस तिरंगा यात्रा में भारतीय जनता पार्टी के कई वरिष्ठ नेता और पदाधिकारी सम्मिलित हुए, जिनमें भाजपा बिहार प्रदेश उपाध्यक्ष सिद्धार्थ शंभू,भाजपा प्रदेश मंत्री त्रिविक्रम नारायण सिंह,भाजपा जिलाध्यक्ष संतोष पटेल,,पूर्व विधायक राजेश्वर राज,सीनेट सदस्य डॉ मनीष रंजन,युवा नेता अखिलेश कुमार,जिला महामंत्री प्यारेलाल ओझा,नगर के पूर्व सभापति गुप्तेश्वर प्रसाद गुप्ता,नगर महामंत्री विनोद मिश्रा,देवेंद्र पांडेय,भाजपा नेता विवेक सिंह, पप्पू सेठ, रामजी सेठ, मंतोष पांडेय, दिवाकर द्विवेदी, और विनोद पासवान सहित बड़ी संख्या में पार्टी कार्यकर्ता और आमजन उपस्थित रहे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By ANURAG SHARAN

ANURAG SHARAN is a contributor at Prabhat Khabar.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >