आग लगने से खलिहान में रखा पुआल खाक

मुड़ियार गांव में स्कूल के पीछे स्थित खलिहान में शुक्रवार की रात आग लगने से किसानों को भारी नुकसान

फोटो-1- पुवाल के गांज लगी आग

अकोढ़ीगोला.

क्षेत्र के मुड़ियार गांव में स्कूल के पीछे स्थित खलिहान में शुक्रवार की रात आग लगने से किसानों को भारी नुकसान हुआ. इस घटना में करीब पांच बिगहा जमीन में रखा पुवाल जलकर राख हो गया. आग लगने की घटना रात करीब नौ बजे की बतायी जा रही है. ग्रामीणों के अनुसार खलिहान में किसान जितेंद्र हलखोर, मुन्ना हलखोर और हीरामन बारी का पुआल रखा हुआ था. अचानक खलिहान से आग की लपटें उठने लगीं. आग की खबर फैलते ही सैकड़ों ग्रामीण मौके पर जुट गये और आग बुझाने का प्रयास किया, लेकिन आग की भयावहता के कारण सफलता नहीं मिल सकी. देखते ही देखते पूरे खलिहान का पुआल जलकर नष्ट हो गया. आग लगने की सूचना मिलने पर फायर ब्रिगेड की गाड़ी मौके पर पहुंची और कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया. ग्रामीणों का कहना है कि खलिहान में आग लगने का कोई स्वाभाविक कारण नजर नहीं आता है. ऐसे में शरारती तत्वों द्वारा आग लगाये जाने की आशंका जतायी जा रही है. घटना के बाद गांव में दहशत का माहौल है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Anurag sharan

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >